वन नेशन वन आईडी योजना : कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लॉकर की शुरुआत
Pratibha ranaa | Sept 30, 2024, 08:35 IST
वन नेशन-वन आईडी योजना
शिक्षा मंत्रालय द्वारा वन नेशन-वन आईडी योजना के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लॉकर की शुरुआत हो चुकी है। उज्जैन के केंद्रीय विद्यालय में 517 विद्यार्थियों के लिए यह प्रणाली लागू की गई है।
शिक्षा मंत्रालय द्वारा वन नेशन-वन आईडी योजना ( one nation one id ) के तहत अब सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लॉकर की शुरुआत की जा रही है। पहले चरण में यह सुविधा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए लागू की जा रही है।
उज्जैन के केंद्रीय विद्यालय में इस योजना की शुरुआत हो चुकी है, जहां बच्चों का डिजिटल लॉकर बनवाया जा रहा है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक जानकारी को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संग्रहीत किया जाएगा, जिससे भविष्य में किसी भी दस्तावेज को प्राप्त करना आसान हो जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...वन नेशन वन इलेक्शन : कई देशों में इस फार्मूले से हो रहे चुनाव, भारत में 1969 के बाद होगा लागू
उज्जैन के केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं के 517 विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लॉकर बनाया जा रहा है। इनमें से 373 विद्यार्थी पहले ही अपार प्रणाली से जुड़ चुके हैं। विद्यालय के प्राचार्य विनोदकुमार मीना ने बताया कि हाल ही में अभिभावकों को स्कूल बुलाकर इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
उज्जैन के केंद्रीय विद्यालय में इस योजना की शुरुआत हो चुकी है, जहां बच्चों का डिजिटल लॉकर बनवाया जा रहा है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक जानकारी को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संग्रहीत किया जाएगा, जिससे भविष्य में किसी भी दस्तावेज को प्राप्त करना आसान हो जाएगा।
डिजिटल लॉकर में होगी स्टूडेंट की पूरी जानकारी
डिजिटल युग में शिक्षा क्षेत्र में यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे न केवल विद्यार्थियों के दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि अभिभावकों और स्कूल प्रशासन को भी विद्यार्थियों की शैक्षणिक जानकारी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह डिजिटल लॉकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा को एक यूनिक आईडी के माध्यम से संग्रहीत करेगा। इसे ऑटोमेटेड परमानेंट अकाउंट (अपार) नाम दिया गया है, जिसमें विद्यार्थी की पूरी शैक्षणिक जानकारी जैसे किस स्कूल में पढ़ाई की, किस कक्षा में पढ़ा और कब स्कूल छोड़ा, जैसी महत्वपूर्ण जानकारी संग्रहित होगी।
उज्जैन में योजना की शुरुआत
डिजिटल फाइल और यूनिक आईडी का लाभ
- डिजिटल लॉकर के जरिए हर विद्यार्थी को एक यूनिक आईडी दी जाएगी, जिससे उसके सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज, जैसे मार्कशीट, सर्टिफिकेट्स आदि एक ही स्थान पर सुरक्षित रहेंगे। इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि विद्यार्थियों और अभिभावकों को बार-बार दस्तावेजों की जरूरत होने पर परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही, डिजिटल लॉकर में जमा दस्तावेज सुरक्षित रहेंगे और उनमें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी।
- यह योजना सरकारी और निजी, दोनों तरह के स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए लागू की जा रही है, ताकि सभी को समान रूप से इस डिजिटल सुविधा का लाभ मिल सके।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
By Sandeep Kumar
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
By Ramanand Tiwari
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
By Sandeep Kumar
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
By Ramanand Tiwari
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
By Sanjay Dhiman
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
By Ramanand Tiwari
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में
By Umeshwari Baghel