छतरपुर में जुएं फड़ पर कार्रवाई के दौरान एक शख्स की मौत, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम, टीआई के ड्राइवर पर मामला दर्ज
Chandresh Sharma | Sept 18, 2023, 24:00 IST
छतरपुर में जुएं फड़ पर कार्रवाई के दौरान एक शख्स की मौत, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम, टीआई के ड्राइवर पर मामला दर्ज
छतरपुर में बिजावर थाना पुलिस की जुएं फड़ पर की गई कार्रवाई के बाद एक शख्स की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने बवाल मचा दिया। नाराज लोगों ने इस घटना के खिलाफ डाकखाना चौराहे पर चक्काजाम कर दिया।
नीरज सोनी, CHHATARPUR. छतरपुर में बिजावर थाना पुलिस की जुएं फड़ पर की गई कार्रवाई के बाद एक शख्स की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने बवाल मचा दिया। नाराज लोगों ने इस घटना के खिलाफ डाकखाना चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश था। पुलिस सफाई दे रही है कि मृतक न तो जुआ फड़ पर जुआ खेलते मिला था और न ही वह मौके पर मौजूद था। पुलिस लोगों को जांच का आश्वासन देती रही लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार पुलिस ने लोगों की शिकायत पर थाना प्रभारी के निजी ड्राइवर संदीप यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह है मामला
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुंदरौरा मुहल्ले में जुआ फड़ संचालित हो रहा है। पुलिस की टीम मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंची, वहां से कई लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार भी किया गया। आरोप है कि इस कार्रवाई के दौरान हाकिम बेग नाम के शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराने भेज दिया, लेकिन घटना की जानकारी लगने पर लोगों का जमावड़ा लगने लगा और लोगों ने महज जुआ खेलने के आरोप में पीट-पीटकर हाकिम की हत्या करने का आरोप लगाना शुरु कर दिया। लोगों का आरोप था कि टीआई के निजी ड्राइवर संदीप यादव ने हाकिम बेग की बुरी तरह पिटाई की थी।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
छतरपुर में जुएं फड़ पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान ऐसी घटना होना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी पुलिस पर थर्ड डिग्री देने और बेरहमी से मारपीट के आरोप लगते रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब पुलिस कह रही है कि मृतक न तो जुआ खेल रहा था और न ही मौके पर मौजूद था तो फिर उसकी अचानक मौत कैसे हो गई। फिलहाल मृतक की पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो पाएगी।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman