मध्यप्रदेश में ऑनलाइन उपस्थिति पर सवाल, पहले दिन मात्र 3 प्रतिशत शिक्षकों ने लगाई हाजिरी
Sanjay Dhiman | Jul 01, 2025, 23:57 IST
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए 1 जुलाई से ऑनलाइन हाजिरी लगाना अनिवार्य किया था। लेकिन पहले ही दिन प्रदेश के केवल तीन प्रतिशत शिक्षकों ने ही ऑनलाइन हाजिरी लगाई है। साढे़ तीन लाख शिक्षकों में से मात्र दस हजार शिक्षकों ने हाजिरी लगाई हैै।
मध्यप्रदेश सरकार ने 1 जुलाई 2025 से सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन हाजिरी लगाने का आदेश जारी किया था। इसका उद्देश्य शिक्षकों की अनुपस्थिति को नियंत्रित करना था। शिक्षा विभाग ने "हमारे शिक्षक" एप के जरिए इस व्यवस्था को लागू करने की कोशिश की थी। इस एप के माध्यम से, शिक्षकों को स्कूल पहुंचते ही अपनी हाजिरी के तौर पर एक "सेल्फी" अपलोड करनी थी। लेकिन पहले दिन प्रदेश के साढे़ तीन लाख शिक्षकों में से केवल मात्र दस हजार शिक्षकों ने ही आनलाइन हाजिरी लगाई हैै।
इस नए नियम के पहले ही दिन सिस्टम की कार्यप्रणाली में खामियां सामने आ गई। कई जगह नेटवर्क नहीं मिला तो कई जगह सेल्फी अपलोड नहीं हो रही थी। दूसरी ओर शिक्षकों ने भी इस नए प्रयोग में विशेष रूचि नहीं दिखाई। पहले दिन राज्य के साढे तीन लाख शिक्षकों में से सिर्फ 10 हजार 461 शिक्षकों ने आनलाइन हाजिरी लगाई। इसमें भी दोनों समय की हाजिरी लगाने वाले जहां केवल 2394 थे तो आने की हाजिरी केवल आठ हजार 67 शिक्षकों ने ही लगाई।
यह खबरें भी पढ़ें...
मध्यप्रदेश के 10 जिलों में गंभीर सूखा, भविष्य में जलवायु संकट का खतरा
मध्यप्रदेश के इन शहरों में जल्द दौडेंगी इलेक्ट्रिक बसें, केंद्र सरकार से मिली स्वीकृति
प्रदेश के साढे़ तीन हजार शिक्षकों में से इस एप को डाउनलोड करने वाले शिक्षकों की संख्या भी एक तिहाई से कुछ कम है। प्रदेश में अब तक 88 हजार शिक्षकों ने इस एप को डाउनलोड किया है। डाउनलोड के आंकड़ों के मान से ऑनलाइन हाजिरी लगाने वाले शिक्षकों की संख्या बहुत कम रही। इस कम हाजिरी का कारण शिक्षकों द्वारा इस एप का विरोध करना और तकनीकी समस्याएं बताई जा रही है। शिक्षक लंबे समय से इस नई व्यवस्था का विरोध कर रहे है।
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर हमेशा सवाल उठते रहते है। आए दिन स्कूलों से शिक्षकों के गायब रहने की खबरें सामने आती है। शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह स्वयं इस समस्या को स्वीकार कर चुके है कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक स्कूल समय पर नहीं जाते है। इस समस्या से निपटने के लिए शिक्षकों की डिजिटल हाजिरी लगाने की प्रणाली लागू की गई है, लेकिन यह सफल होती दिखाई नहीं दे रही है। प्रदेश में यह चौथा अवसर होगा जब ऐसा प्रयास किया जा रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें...
प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के बीच बीजेपी ने चमकाया लोकतांत्रिक चेहरा
इंदौर में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर कलेक्टर ने लगाई रासुका, 10 हजार का इनाम भी है
ऐसा नहीं है कि पहली बार प्रदेश में ऑनलाइन हाजिरी लगाने की योजना बनाई गई है। वर्तमान व्यवस्था से पहले भी तीन बार यह प्रयास प्रदेश में हो चुका है। स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2017, 2020 व 2022 में शिक्षा मित्र एप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का प्रयास किया था, लेकिन शिक्षकों के भारी विरोध के बाद व सभी शिक्षकों के पास स्मार्ट फोन की कमी के चलते यह प्रयास विफल हो गए थे। इस बार भी शिक्षक इस नई व्यवस्था का विरोध कर रहे है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
पहले दिन ऑनलाइन हाजिरी की स्थिति
यह खबरें भी पढ़ें...
मध्यप्रदेश के 10 जिलों में गंभीर सूखा, भविष्य में जलवायु संकट का खतरा
मध्यप्रदेश के इन शहरों में जल्द दौडेंगी इलेक्ट्रिक बसें, केंद्र सरकार से मिली स्वीकृति
88 हजार शिक्षकों ने डाउनलोड किया है एप
शिक्षकों की उपस्थिति सुधारने की कवायद
यह खबरें भी पढ़ें...
प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के बीच बीजेपी ने चमकाया लोकतांत्रिक चेहरा
इंदौर में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर कलेक्टर ने लगाई रासुका, 10 हजार का इनाम भी है
प्रदेश में डिजिटल हाजिरी का चौथा प्रयास
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava