गाय को राष्ट्रमाता बनाने प्रारंभ हुई पदयात्रा, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दिखाई हरी झंडी

Sanjay Dhiman | Jun 15, 2025, 19:43 IST
Share
गाय को राष्ट्रमाता बनाने का संकल्प
Photograph: (the sootr)

गाय को राष्ट्रमाता बनाने के संकल्प और मांग के साथ नरसिंहपुर जिले से युवाओं द्वारा पदयात्रा की जा रही है। यह पदयात्रा प्रधानमंत्री निवास तक की जाएगी। रविवार को इस पदयात्रा केा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

NARSINGHPUR. गाय को राष्ट्रमाता बनाने के संकल्प और मांग के साथ नरसिंहपुर जिले से युवाओं द्वारा पदयात्रा की जा रही है। यह पदयात्रा प्रधानमंत्री निवास तक की जाएगी। रविवार को इस पदयात्रा को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

पदयात्रा के पूर्व लोगों को संबोधित करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने देश में तेजी से घटती देशी गाय की नस्लों को लेकर चिंता व्यक्त की। इस पदयात्रा को गौ संरक्षण पदयात्रा नाम दिया गया है। इस पदयात्रा का नेतृत्व अनुराग भार्गव द्वारा किया जा रहा है।

आज उंगलियों पर गिनी जा सकती हैं गाय की नस्लें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि एक समय था जब भारत देशी की पावन भूमि पर दस हजार से भी अधिक देशी गायों की नस्लें पाई जाती थीं, लेकिन आज उंगलियों पर भी गिनने लायक देशी नस्लें नहीं हैं।

सरकारी स्तर पर 53 देशी गायों की नस्लें बताई जा रही हैं। हमने सरकार से मांग की है कि एक बार सभी नस्लों की गायों की परेड करवाई जाए, जिसपर अब तक कोई जबाव नहीं आया है।

यह खबरें भी पढ़ें...

फ्लिपकार्ट से मंगवाए रियल जूस में निकला मरा चूहा, इंदौर के व्यापारी ने शिकायत खाद्य विभाग से की शिकायत

Summer Special Train: अब 30 जून तक चलेंगी ये दो समर स्पेशल ट्रेन, MP के इन शहरों में होगा इनका स्टॉपेज

युद्धिष्ठिर के समय थी दस हजार नस्लें

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि महाराजा युद्धिष्ठिर के शासनकाल में देश में देशी गाय की दस हजार नस्लें पाई जाती थीं। हस्तिनापुर की गौशाला में दस हजार प्रकार की गाय रखी जाती थीं। इनमें से अधिकांश आज देश से विलुप्त हो चुकी हैं। अब तो देशी गायों की नस्लें उंगलियों पर गिनी जा सकती हैं।

जो गौ सरंक्षण की शपथ ले उसे ही दें वोट

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी राजनैतिक दल या जनप्रतिनिधि चुनाव के समय गौ संरक्षण की शपथ ले, उसे ही वोट दिया जाए। ऐसा करने से जनप्रतिनिधियों पर गौ सरंक्षण का दबाव बनेगा। उन्होंने बताया कि गौ संरक्षण पदयात्रा गौमाता के प्रति श्रद्धा जगाने व गौ रक्षा के लिए नीति बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

यह खबरें भी पढ़ें...

Summer Special Train: अब 30 जून तक चलेंगी ये दो समर स्पेशल ट्रेन, MP के इन शहरों में होगा इनका स्टॉपेज

Raj और Sonam Raghuvanshi का दिमाग पूरा क्रिमिनल की तरह ? हर बात की बारीक प्लानिंग की गई ?

गौमाता का वध एक धार्मिक अपराध

उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में जहां देश की अधिकांश आबादी गाय को मां मानती है। वहां गौमाता का वध एक धार्मिक अपराध है। इसे रोकने के लिए कड़े कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। हमारा प्रयास होगा कि जो भी गौ सरंक्षण को अपने शपथ पत्र में शामिल करे। उसे अमल में लाए। उसे ही मतदाता वोट दें। इधर यात्रा का नेत्रत्व करने वाले अनुराग भार्गव ने बताया कि यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग करेंगे।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

मध्य प्रदेश | MP News

Tags:
  • MP News
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मध्य प्रदेश
  • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
  • नरसिंहपुर
  • गौशाला
  • पदयात्रा
  • गौ संरक्षण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती