सोशल मीडिया पोस्ट के चलते भोपाल के जीशान खान को पुलिस ने उठाया, फिर सामने आया ये सच
Rohit Sahu | Apr 24, 2025, 08:27 IST
pahalgam
भोपाल पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट के चलते एक युवक जीशान खान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस ने जब जीशान का फोन चेक किया तब सच सामने आ गया।
MP News:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हुई। इस पोस्ट में मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी युवक की तस्वीर साझा की गई थी, जिसे देखकर पुलिस हरकत में आई। 'रेंडम सेना' नामक एक्स अकाउंट से की गई इस पोस्ट में भोपाल पुलिस कमिश्नर को टैग भी किया गया था। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। हालांकि जब जांच की गई तो युवक का पोस्ट से कोई लेना देना नहीं था।
पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी साझा करते हुए बताया कि जीशान का इस पोस्ट से कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष संबंध नहीं है। उसके मोबाइल में भी किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री या संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। इस आधार पर पुलिस ने रातभर थाने में रखकर सुबह रिहा कर दिया।
शुरुआती जांच के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि जीशान को जानबूझकर बदनाम करने की नीयत से यह पोस्ट की गई थी। फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति की पहचान में जुटी है जिसने विवादित ट्वीट किया। उसे पकड़ने की कोशिश तेज कर दी गई है।
यह भी पढ़ें...पहलगाम आतंकी हमला: भारत ने लिए पाक के खिलाफ 5 कड़े फैसले, सिंधु जल समझौता रद्द, पाकिस्तान दूतावास और बॉर्डर सील
22 अप्रैल को पहलगाम (pahalgam attack) में आतंकियों ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय वह अपनी पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून मनाने गए थे। शादी को अभी केवल 7 दिन ही हुए थे। इस हमले में कुल 27 टूरिस्ट की भी जान गई। विनय की शव यात्रा अब दिल्ली से करनाल की ओर रवाना हो चुकी है।
यह भी पढ़ें...पहलगाम आतंकी हमला : CM डॉ. मोहन यादव ने कहा, आतंकवादी डरपोक, भारतीय फौज के सामने आते तो चिथड़े उड़ जाते
thesootr links
पोस्ट से कोई लेना देना नहीं
कोहेफिजा निवासी जीशान अली को लेकर पुलिस ने की पूरी रात पूछताछ की। रात भर जीशान को पुलिस ने पूछताछ के नाम पर हिरासत में रखा। जब जीशान के मोबाइल से कुछ भी संदिग्ध नहीं निकला और उस पोस्ट से कुछ लेना देना नहीं था। पुलिस को आशंका थी कि युवक का इस विवादित पोस्ट से संबंध हो सकता है, लेकिन गहराई से की गई जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
बिना कसूर रातभर थाने में रहा, सुबह छोड़ा
@CP_Bhopal pic.twitter.com/Jw6sGDy0e1
— DCP Crime and Cyber, Bhopal (@dcpcrime_bhopal) April 23, 2025
जीशान को बदनाम करने की थी साजिश
यह भी पढ़ें...पहलगाम आतंकी हमला: भारत ने लिए पाक के खिलाफ 5 कड़े फैसले, सिंधु जल समझौता रद्द, पाकिस्तान दूतावास और बॉर्डर सील
पहलगाम हमले में लेफ्टिनेंट विनय की हत्या से आक्रोश
यह भी पढ़ें...पहलगाम आतंकी हमला : CM डॉ. मोहन यादव ने कहा, आतंकवादी डरपोक, भारतीय फौज के सामने आते तो चिथड़े उड़ जाते
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari