पहलगाम आतंकी हमले में बाल-बाल बचे नवीन चौधरी, वीडियो में कैद हुई गोलियों की दहशत

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 23, 2025, 14:52 IST
Share
Naveen Patel
Naveen Patel

पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा के नवीन चौधरी बाल-बाल बचे। हमले के वक्त नवीन का बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

MP News:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने देशभर को झकझोर दिया। इस हमले में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले के नवीन चौधरी बाल-बाल बचे। नवीन उस समय घटना स्थल के बहुत नजदीक थे और कश्मीर की सुंदरता का वीडियो बना रहे थे। अचानक उन्हें गोलियों की आवाज सुनाई दी और पलभर में भगदड़ मच गई।नवीन का कहना है-मैं कश्मीर की खूबसूरती रिकॉर्ड कर रहा था। अचानक गोलियां चलने लगीं। शुरू में समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है, लेकिन चीख-पुकार सुनकर मैं तुरंत वहां से भागा। नवीन भावुक होकर कहते हैं- मुझे नहीं लगा था कि मौत इतनी पास आ सकती है। कुछ मिनट और रुकता तो शायद यह मेरी आखिरी यात्रा होती। सच कहूं तो परमात्मा ने ही मुझे बचाया है।

बस 5 मिनट की दूरी पर थी मौत

नवीन ने बताया कि उन्होंने पहलगाम की एक दुकान से भेल खरीदी और महज़ पांच मिनट की दूरी तय की थी कि गोलियों की आवाज आने लगी। जिस दुकान से भेल ली थी, वहां भी फायरिंग हुई थी। उनका कहना है कि अगर वह कुछ मिनट और रुकते, तो शायद जिंदा नहीं लौटते।नवीन छिंदवाड़ा जिले के बांका गांव के निवासी हैं और इस समय कृषि विभागकी योजना के अंतर्गत सेमिनार में भाग लेने कश्मीर पहुंचे थे। वे रविवार को छिंदवाड़ा लौटने वाले हैं। ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी अटैक: इंदौर के एलआईसी अफसर सुशील से बोले आतंकी कलमा पढ़ो और मार दी गोली

वायरल हुआ वीडियो

पहलगाम में आतंकी हमला होने के बादनवीन द्वारा शूट किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घटना से ठीक पहले सब कुछ सामान्य था और कश्मीर का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा था। अचानक से किस तरह गोलीबारी के साथ अफरातफरी मच गई। ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला होने के बाद PM मोदी सऊदी दौरा छोड़ भारत लौटे , लेंगे कड़ा फैसला...

पहलगाम हमला

  • आतंकियों नेजम्मू-कश्मीर के पहलगाम मेंहथियारबंद लोगों ने पर्यटकों के एक समूह परहमला कर 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
  • पहलगाम से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित बैसरन में हमला किया था।
  • हमले के ठाठ में एके 47 हाथ लिए संदिग्ध आतंकवादी की तस्वीर सामने आई है।
  • हमले में दो विदेशी पर्यटक भी मारे गए हैं।
  • गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर दौरे पर हैं।
thesootr links

Tags:
  • MP News
  • छिंदवाड़ा
  • अमित शाह
  • मध्य प्रदेश
  • कश्मीर
  • आतंकवादी
  • पहलगाम में आतंकी हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा