तो ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री, अखिलेश को भी दिया करारा जवाब
Dablu Kumar | Aug 25, 2025, 10:59 IST
dhirendra shastri baba MARRAIGE
पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपनी शादी की बात को लेकर सुर्खियों में गए हैं। उन्होंने अपनी शादी को लेकर अपना पक्ष रखा है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया है कि उन्हें कैसी लड़की चाहिए।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया है कि वह किस तरह की लड़की से शादी करना चाहते हैं। इसके अलावा लड़की में क्या गुण होने चाहिए। इस मुद्दे पर भी उन्होंने अपनी बात रखी है। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव के कथा के लिए 50 लाख लेने के आरोपों पर भी जवाब दिया है।
ये भी पढ़िए...सीकर में बोले धीरेंद्र शास्त्री-राजस्थान से शुरू होगी हिंदू राष्ट्र की मुहिम, अब दहेज में पाकिस्तान लेने की बारी
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि आजकल के समाज में तलाक के मामलों की बढ़ोतरी का मुख्य कारण यह है कि लोग सुंदरता पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जबकि समझदारी और संस्कारों को नजरअंदाज करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि रिश्तों को चलाने के लिए 'क्वालिटी' की बजाय समझदारी और संस्कारों का महत्व होना चाहिए।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा, 'रिश्ता जारी रखने के लिए क्वालिटी पर बात नहीं होनी चाहिए। आज देश में तलाक काफी ज्यादा हो रहे हैं। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण आजकल लोग सुंदरता ज्यादा देखते हैं और समझदारी कम देखते हैं।
इसके बाद उनसे कहा गया कि बागेश्वर बाबा हनुमान जी की भक्ति करते हैं। जब तक हनुमान जी की भक्ति करेंगे। उनकी शादी नहीं होगी। कृष्ण की भक्ति करेंगे तो जल्दी हो जाएगी। इस पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट जवाब दिया। भगवान की कृपा से हम 7 नवंबर से 16 नवंबर तक पदयात्रा करने जा रहे हैं दिल्ली से वृंदावन तक की।
ये भी पढ़िए...पति-पत्नी के रिश्ते पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- सात वचन खो चुके मजबूती, समझदारी को दें महत्व
हाल ही में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री कथा कहने के 50 लाख रुपए लेते हैं। इस मामले पर भी शो के दौरान पीठाधीश्वर से सवाल किया गया। इस पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हां दक्षिणा लेते हैं, लेकिन अखिलेश यादव ने जितनी दक्षिणा की बात की है, उतना नहीं लेते हैं। हम उनसे भी कहते हैं कि यदि उनकी श्रद्धा जगे तो हमारी कथा करवाएं।
हम उनके गांव में कथा करना चाहते हैं, जहां वो कहेंगे, वहां आएंगे, टेंट भी अपना लाएंगे, साउंड भी अपना लाएंगे, यजमान उनको बनना पड़ेगा। हम अखिलेश यादव से एक रुपया दक्षिणा नहीं लेंगे और उनको कथा सुनाकर जाएंगे।
पंडित शास्त्री ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते आगे कहा कि हम आदिवासी इलाके में जाकर अपना टेंट लगाकर उनको (आदिवासी) यजमान बनाकर कथा करते हैं। लेकिन मैं उसका कभी गुणगान नहीं करता हूं।
ये भी पढ़िए... पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, प्रेमानंद महाराज का विरोध केवल षड़यंत्र, जानें और क्या बोले
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारी दक्षिणा लेने की दो मजबूरी है। पहला कैंसर हॉस्पिटल की मजबूरी। हमारा क्षेत्र पिछड़ा हुआ है और वहां बहुत गरीबी है। वहां दिक्कत यह है कि वहां के लोग आस्था के नाम पर धर्मांतरण करते हैं। हम कोशिश है कि जीते जी वहां पर मंदिर बनाकर नहीं, हॉस्पिटल बनाकर मरें। इसके अलावा हमारी दक्षिणा लेने की दूसरी वजह अन्न पूर्णा भंडार है। हमारे पिता जी मुख्यमंत्री नहीं थे। व्यवस्था चलाने के लिए दक्षिणा लेना ही पड़ेगा। कोई श्रद्धा पूर्वक दे देता है तो हम मना नहीं करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यदि देश का कोई व्यक्ति इतना अमीर दिल का हो, जिनकी जमीर जागे, हमारे कैंसर हॉस्पिटल और हमारे अन्न पूर्णा भंडार की सेवा का संकल्प ले लें। इसके बाद हम एक रुपया नहीं लेंगे और जब तक जीएंगे। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की कसम खाकर कहते हैं। ये दो सपने पूरे कर दे बस। हमारी और कोई अपेक्षा नहीं है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
पंडित धीरेंद्र शास्त्री का खुलासा | पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान | बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री | धीरेंद्र शास्त्री की शादी
कैसी लड़की से शादी करना चाहते हैं पंडित शास्त्री?
इंडिया टीवी के कार्यक्रम 'आप की अदालत' में धीरेंद्र शास्त्री से शादी को लेकर सवाल किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक युवती ने उनसे सवाल किया कि आप कब शादी करेंगे और आपको एक लड़की में क्या-क्या क्वालिटी चाहिए? इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जब हम कार या बस खरीदने जाते हैं तब क्वालिटी देखते हैं। विवाह एक संबंध है और संबंध में क्वालिटी नहीं संस्कार देखा जाना चाहिए। हमको पत्नी या वाइफ नहीं बल्कि अर्धांगिनी चाहिए। जो हमारी परंपराओं को लेकर चले। हमारे माता-पिता की सेवा कर सके। साथ ही, साधना-भजन मार्ग में बाधक न नहीं साधक बने।
रिश्तों में सुंदरता से ज्यादा समझदारी- शास्त्री
सुंदरता देखने की जरुरत नहीं- शास्त्री
इसके बाद उनसे कहा गया कि बागेश्वर बाबा हनुमान जी की भक्ति करते हैं। जब तक हनुमान जी की भक्ति करेंगे। उनकी शादी नहीं होगी। कृष्ण की भक्ति करेंगे तो जल्दी हो जाएगी। इस पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट जवाब दिया। भगवान की कृपा से हम 7 नवंबर से 16 नवंबर तक पदयात्रा करने जा रहे हैं दिल्ली से वृंदावन तक की।
ये भी पढ़िए...पति-पत्नी के रिश्ते पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- सात वचन खो चुके मजबूती, समझदारी को दें महत्व
अखिलेश के आरोपों का भी दिया जवाब
हम उनके गांव में कथा करना चाहते हैं, जहां वो कहेंगे, वहां आएंगे, टेंट भी अपना लाएंगे, साउंड भी अपना लाएंगे, यजमान उनको बनना पड़ेगा। हम अखिलेश यादव से एक रुपया दक्षिणा नहीं लेंगे और उनको कथा सुनाकर जाएंगे।
पंडित शास्त्री ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते आगे कहा कि हम आदिवासी इलाके में जाकर अपना टेंट लगाकर उनको (आदिवासी) यजमान बनाकर कथा करते हैं। लेकिन मैं उसका कभी गुणगान नहीं करता हूं।
ये भी पढ़िए... पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, प्रेमानंद महाराज का विरोध केवल षड़यंत्र, जानें और क्या बोले
दक्षिणा लेने की दो मजबूरी- शास्त्री
उन्होंने आगे कहा कि यदि देश का कोई व्यक्ति इतना अमीर दिल का हो, जिनकी जमीर जागे, हमारे कैंसर हॉस्पिटल और हमारे अन्न पूर्णा भंडार की सेवा का संकल्प ले लें। इसके बाद हम एक रुपया नहीं लेंगे और जब तक जीएंगे। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की कसम खाकर कहते हैं। ये दो सपने पूरे कर दे बस। हमारी और कोई अपेक्षा नहीं है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
पंडित धीरेंद्र शास्त्री का खुलासा | पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान | बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री | धीरेंद्र शास्त्री की शादी
भोपाल में लंबे समय से खांसी-जुकाम से परेशान लोग: अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़, आखिर क्या है बीमारी की वजह?
By Arohi Raj
नरेश मीणा फरार; घर पहुंची पुलिस, पिता ने जताया विरोध; 6 नवंबर को खुद गिरफ्तारी देने का ऐलान
By Jyoti Mahender Bhardwaj
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: MP में बनेंगे 15 नए सैटेलाइट टाउन, 23 हजार करोड़ की योजनाएं रहेंगी जारी, अगली बैठक गांधीसागर में
By Aman Vaishnav
छत्तीसगढ़ की खदानों ने देश में चमकाया नाम, कोयला खनन में सुरक्षा और बेहतर काम के दम पर हासिल की 5 स्टार रेटिंग
By VINAY VERMA
इंदौर कलेक्ट्रेट के प्यून पालीवाल के पास 7 करोड़ की संपत्ति होने की शिकायत, 17 लाख के प्लॉट हेराफेरी में जांच शुरू
By Sanjay Gupta
MP में 1 लाख करोड़ की रेल परियोजनाएं: नई लाइनें बिछेंगी, ललितपुर-सिंगरौली रूट से बढ़ेगा रेल कनेक्टिविटी
By Arohi Raj
NGT ने लगाई पेड़ों की अवैध कटाई पर रोक, अब पेड़ काटने के लिए जिला कलेक्टर की अनुमति जरूरी
By Jageshwar Prasad