Dhirendra Shastri : शादी की तो कम हो जाएंगी पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की शक्तियां

Deeksha Nandini Mehra | Jul 27, 2024, 08:22 IST
Share
Dhirendra Shastri shadi news
Dhirendra Shastri shadi news

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ( Dhirendra Shastri ) की शादी को लेकर उनके माता-पिता के गुरु पंडित गोविंद स्वामी जी महाराज ने सलाह दी है कि उनकी शादी न कराई जाए… क्योंकि इससे...

Dhirendra Shastri : पर्ची लिखकर लोगों के मन की बात बताने वाले पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri) फिर चर्चा में हैं। इस बार बात उनके ब्याह को लेकर है। कई युवतियां उनसे ब्याह करने की इच्छा रखती हैं, मगर यह साफ नहीं हो सका है कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आखिर कब शादी करने वाले हैं। हालांकि इस बार चर्चा उनकी शादी नहीं करने की है। दरअसल उनके पारिवारिक गुरु पंडित गोविंद स्वामी महाराज ने कहा है कि अगर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की शादी होती है तो उनकी शक्तियां कम हो सकती हैं।

तो कम हो जाएंगी धीरेन्द्र शास्त्री की शक्तियां

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के माता- पिता के गुरु और दंडी आश्रम के पंडित गोविंद स्वामी महाराज ने सलाह दी है कि धीरेन्द्र शास्त्री की शादी न कराई जाए। उन्होंने धीरेन्द्र शास्त्री के माता-पिता से कहा कि उनकी शादी के चक्कर में मत पड़ो। गोविंद स्वामी महाराज ने एक इंटरव्यू में कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को शादी नहीं करनी चाहिए। अगर वो शादी करते हैं तो उनकी शक्तियां कम हो जाएंगी इसलिए मैं चाहता हूं कि उनकी शादी न हो।

गुरू गोविंद स्वामी महाराज की सलाह

गुरु गोविंद स्वामी महाराज ने कहा कि उन्होंने धीरेन्द्र शास्त्री की मां को धीरेन्द्र की शादी के लिए मना कर दिया था और ये सलाह दी है कि अगर शादी करानी ही है तो अपने छोटे बेटे की करा दें। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को इसी तरह काम करने दें। गुरु गोविंद स्वामी महाराज ने आगे कहा कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री भी उन्हें बहुत मानते हैं।

इनका नाम जुड़ चुका है धीरेंद्र शास्त्री के संग..

शिवरंजनी तिवारी: शिवरंजनी तिवारी ने मई 2023 में गंगोत्री से मध्य प्रदेश के गड़ा गांव तक 1,100 किलोमीटर की यात्रा शुरू की थी ताकि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री से मिल सकें।

शिवरंजनी तिवारी
शिवरंजनी तिवारी

शिवरंजनी तिवारी

सुरभि अग्रवाल: मुंबई की रहने वाली सुरभि अग्रवाल ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री से शादी करने की इच्छा जताई थी। इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग मीडिया हाउस में इंटरव्यू के दौरान अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं।

जया किशोरी : इनके अलावा जया किशोरी के साथ भी पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का नाम जोड़ा गया था। हालांकि दोनों ने इसका का खंडन किया था। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा है कि जया किशोरी उनके लिए बहन जैसी हैं और उनकी शादी की कोई बात नहीं है। जया किशोरी ने भी स्पष्ट किया है कि उन्होंने धीरेन्द्र शास्त्री से कभी मुलाकात नहीं की है और इन अफवाहों को गलत बताया।

jaya kishori
jaya kishori

जया किशोरी

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Dhirendra Shastri
  • jaya kishori
  • धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
  • जया किशोरी
  • पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की शादी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज