14 फरवरी से कुबेरेश्वर धाम में शुरू होगा रुद्राक्ष महोत्सव, 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावन

Kaushiki | Feb 05, 2026, 13:50 IST
shiv
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में 14 से 20 फरवरी तक रुद्राक्ष महोत्सव मनाया जाएगा। इस बार ग्रीन शिवरात्रि के तहत एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

मध्य प्रदेश के सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर धाम एक बार फिर शिव भक्ति में डूबने वाला है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में यहां भव्य रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। ये महोत्सव 14 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी 2026 तक चलेगा।



इस साल का आयोजन पिछले सभी वर्षों की तुलना में बहुत ही खास और अलग होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार यहां ग्रीन शिवरात्रि मनाने का संकल्प लिया गया है।



बाबा भोलेनाथ के भक्त इस बार भक्ति के साथ प्रकृति की सेवा का भी संकल्प लेंगे। लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां भोजन, आवास और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।



रुद्राक्ष महोत्सव में जुटे लाखों, जानिए कौन हैं पंडित प्रदीप मिश्रा


महादेव की पूजा और प्रकृति की सेवा

पंडित प्रदीप मिश्रा ने इस बार ग्रीन शिवरात्रि मनाने का एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। इस पहल के तहत महाशिवरात्रि पर देश-विदेश में एक करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य शिव भक्ति के साथ-साथ धरती मां को हरा-भरा बनाना भी है।



सीहोर में होने वाले इस बड़े कार्यक्रम में करीब 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। महादेव के भक्त हाथों में पौधे लेकर पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा संदेश पूरे दुनिया को देंगे।



कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव, इस बार मनाई जाएगी ग्रीन शिवरात्रि


श्रद्धालुओं के लिए की गई विशेष व्यवस्थाएं

कुबेरेश्वर धाम (Pandit Pradeep Mishra)में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बहुत ही कड़े इंतजाम किए हैं। रुद्राक्ष महोत्सव की सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में 256 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।



श्रद्धालुओं के रुकने के लिए एक लाख 80 हजार स्क्वायर फीट का विशाल पक्का पंडाल बनाया है। इस बड़े पंडाल में एक साथ करीब डेढ़ लाख भक्त बैठकर शिव महापुराण कथा सुन पाएंगे। भक्तों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।



Rudraksh Festival:इस बार दो करोड़ रुद्राक्ष होंगे अभिमंत्रित, महोत्सव 25 से, इंदौर-भोपाल हाईवे से र


मिलेगा निशुल्क भोजन

कुबेरेश्वर धाम (एमपी रुद्राक्ष महोत्सव) में आने वाले हर एक भक्त की सुख-सुविधा का यहां पूरा ध्यान रखा गया है। श्रद्धालुओं के लिए 10 एकड़ की विशाल भूमि पर एक बहुत बड़ी भोजनशाला तैयार की गई है।



यहां आने वाले सभी भक्तों के लिए शुद्ध और सात्विक भोजन की बिल्कुल निशुल्क व्यवस्था रहेगी। शुद्ध पीने के पानी की बोतल श्रद्धालुओं को मात्र 5 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए धाम से रेलवे स्टेशन तक डेढ़ दर्जन से ज्यादा अस्पताल बनाए गए हैं।



रेलवे और परिवहन की शानदार तैयारी

पंडित प्रदीप मिश्रा रुद्राक्ष महोत्सव (Pandit Pradeep Mishra Sehore)में आने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बहुत ही शानदार व्यवस्था की है। सीहोर आने वाली नियमित ट्रेनों के साथ-साथ कई स्पेशल ट्रेनें भी अलग-अलग शहरों से चलेंगी।



सीहोर रुद्राक्ष महोत्सव मेंरेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर और सुरक्षा बल की तैनाती की है। स्थानीय प्रशासन ने भी पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम पहले ही कर लिए हैं। कुबेरेश्वर धाम समिति का लक्ष्य है कि हर भक्त को सुखद और सुरक्षित दर्शन प्राप्त हो सकें।



ये खबर भी पढ़ें....



पूजा की थाली से लेकर मन की शांति तक, जानें कपूर जलाने के फायदे



खास नियमों से ही श्रावण में पहनी जाती है रुद्राक्ष की माला



विदेशी धरती से एमपी आएंगे 8 और चीते, असम का जंगली भैंसा भी लाने की तैयारी



श्रीनाथजी मंदिर में एक दिन में 8 बार होती है आरती, जानें क्या है 15 मिनट दर्शन का रहस्य



Tags:
  • Pandit Pradeep Mishra
  • कुबेरेश्वर धाम
  • Pandit Pradeep Mishra Sehore
  • पंडित प्रदीप मिश्रा रुद्राक्ष महोत्सव
  • सीहोर रुद्राक्ष महोत्सव
  • रुद्राक्ष महोत्सव
  • एमपी रुद्राक्ष महोत्सव
  • कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा