विदेशी धरती से एमपी आएंगे 8 और चीते, असम का जंगली भैंसा भी लाने की तैयारी
Aman Vaishnav | Feb 05, 2026, 11:21 IST
cheetah wild buffalo botswana assam madhya pradesh
मध्य प्रदेश में फरवरी में बोत्सवाना से 8 चीते लाए जाएंगे। ये चीते मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में लाए जाएंगे। इसके साथ ही असम से जंगली भैंसे भी लाए जाएंगे।
News In Short
- 28 फरवरी को बोत्सवाना से आठ चीते भारत आएंगे।
- चीते पहले कूनो नेशनल पार्क में क्वारंटीन होंगे।
- आठ चीते आने से कुल 27 चीते हो जाएंगे।
- भारत में पहली बार 2022 में नामीबिया से आठ चीते लाए गए थे।
News In Detail
चीतों की शिफ्टिंग के लिए जो भी जरूरी इंतजाम और मदद चाहिए, उस पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से 4 फरवरी को बात की है। साथ ही, इन चीतों के साथ असम के भैंसे भी मध्य प्रदेश लाए जाएंगे।
e0eaa192-cb6
इस दिन आएंगे 8 चीते
इन चीतों को पहले क्वारंटीन किया जाएगा। दिसंबर-जनवरी में इन चीतों के भारत आने की उम्मीद थी, लेकिन अब ये 28 फरवरी के आसपास भारत आएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन, रिजर्व फॉरेस्ट और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए बहुत बड़ी संभावनाएं हैं।
क्वारंटीन होने के बाद होगी आगे की प्लानिंग
इसके अलावा, सागर जिले में स्थित नौरादेही अभ्यारण्य को भी चीतों का तीसरा घर बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है। यहां बाघों के साथ चीते कैसे रह सकते हैं, इस पर भी रिसर्च हो रही है। इसके साथ ही, चीतों को गांधी सागर अभ्यारण्य में भी छोड़ा जा सकता है।
जंगली भैंसा लाने की तैयारी
भारत में चीतों का का सफर
ये खबरें भी पढ़िए... फसल सुरक्षा बनी बाघों के लिए काल, करंट लगने से दो बाघों की मौत एमपी न्यूज : कूनो से आया चीता : राजस्थान में बना ली अपनी टेरिटरी, मध्य प्रदेश अपना चीता फिर वापस ले गया कूनो से राजस्थान के लिए निकले दो चीते, एक की हाईवे पर दर्दनाक मौत, दूसरे लापता की तलाश जारी चीता प्रोजेक्ट 3.0 : नेशनल पार्क और गांधी सागर के बाद अब MP में यहां होगा चीतों का नया घर
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava