पन्ना में उल्टी-दस्त से 3 भाई-बहनों समेत 4 बच्चों की मौत, 12 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
Vikram Jain | Sept 13, 2024, 13:06 IST
Panna vomiting and diarrhea 4 children died
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पटोरी गांव में उल्टी-दस्त का प्रकोप फैल रहा है। इसकी चपेट में आकर चार बच्चों की मौत हो गई है। साथ ही 12 से ज्यादा बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के पन्ना में उल्टी-दस्त (Vomiting And Diarrhea) का प्रकोप जारी है। यहां दो दिन में उल्टी-दस्त से एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित कुल चार बच्चों की मौत हो गई है। 12 से ज्यादा गंभीर बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पवई के पटोरी गांव में डायरिया (diarrhea) से मौत और मरीज बढ़ने से दहशत फैल गई है। इस गांव में दूषित पानी पीने से उल्टी-दस्त का प्रकोप फैल गया। डायरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। गांव में शिविर लगाया है, लोगों की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पटोरी गांव में आदिवासी मोहल्ले में बुधवार रात को 3 बच्चों की उल्टी दस्त के बाद तबियत बिगड़ गई थी, परिवार के लोग बच्चों को अस्पताल पहुंचा पाते उससे पहले बच्चों ने दम तोड़ दिया। मृतक तीनों बच्चे एक ही परिवार से हैं। मृतकों में अशोक (14), उपासना (11) और सीमा (6) शामिल हैं। इससे पहले पटोरी गांव में मंगलवार को शंभूदीन (7) की मौत हुई थी। चार बच्चों की मौत से पटोरी के आदिवासी मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।
बच्चों की मौत और लोगों के बीमार होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पटोरी के आदिवासी मोहल्ले में पहुंची। इसके बाद मोहल्ले में 12 से ज्यादा बीमार लोगों को एंबुलेंस से पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Powai Community Health Center) लाया गया। जहां सभी बीमार लोगों का इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमार लोगों के भोजन और पानी के सैंपल लिए हैं। बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, लोग दहशत में है। फिलहाल बच्चों की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। जांच रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी।
दो दिन में चार बच्चों की मौत
12 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman