स्कूटर पर बैठकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे पारस सकलेचा, पिछले 15 सालों में संपत्ति में 1 करोड़ 34 लाख रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी

Pratibha Rana | Oct 30, 2023, 24:00 IST
Share
स्कूटर पर बैठकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे पारस सकलेचा, पिछले 15 सालों में संपत्ति में 1 करोड़ 34 लाख रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी
स्कूटर पर बैठकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे पारस सकलेचा, पिछले 15 सालों में संपत्ति में 1 करोड़ 34 लाख रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश रतलाम। विधानसभा चुनाव में शहर के कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा शुक्रवार को रैली के रूप में नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

आमीन हुसैन@ RATLAM.

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में रतलाम से कांग्रेस के उम्मीदवार पारस सकलेचा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। सकलेचा ने वाहन रैली की शुरुआत की और स्कूटी पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। सकलेचा युवा नेता मयंक जाट के साथ स्कूटर पर सवार दिखाई दिए। रैली में बड़ी संख्या में समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने कालिका माता मंदिर, साहू बावड़ी स्थित हनुमान मंदिर, ऊंकाला गणेश सहित कई देवालयों पर पहुंच कर दर्शन किए।

स्कूटी पर बैठकर पहुंचे नामांकन भरने

दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा वाहन रैली निकालकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उनके साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, फैयाज मंसूरी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रभु राठौड़, यासमीन शेरानी, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी , गणेश यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सैयद वुसत जैदी, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष नितेश शर्मा, सेवादल अध्यक्ष महिप मिश्रा, इंटक अध्यक्ष अरविंद सोनी और कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता और पार्षद शामिल हुए।

करोड़ों के आसामी है कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा

जानकारी के मुताबिक पारस सकलेचा से ज्यादा उनकी पत्नी के नाम जमीन, आभूषण और संपत्ति है। निर्वाचन आयोग को नामांकन जमा करने के दौरान दिए शपथ पत्र में सकलेचा ने खुद की संपत्ति 26 लाख से ज्यादा बताई है। जबकि पत्नी की 53 लाख रुपए से ज्यादा बताई है। पिछले 15 सालों में उनकी संपत्ति में 1 करोड़ 34 लाख रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

खुद से ज्याद पत्नी के पास है संपत्ति, जमीन और गहने

सकलेचा के शपथ पत्र के अनुसार उनके खुद के पास 100 ग्राम सोना है। वहीं उनकी पत्नी के पास 200 ग्राम सोना, जेवर और एक किलो चांदी है। पत्नी के नाम पर दो करोड़ की अचल संपत्ति है, जबकि सकलेचा के पास महज 28 लाख की संपत्ति बताई जा रही है। सकलेचा के पास इस समय पांच लाख रुपए कैश इन हैंड है और पत्नी के पास 2 लाख रुपए बताए गए हैं। सकलेचा की पत्नी के नाम 37 लाख की फारच्युनर वाहन भी है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Paras Saklecha
  • Paras Saklecha filed nomination
  • nomination of Congress candidate
  • Saklecha is worth crores
  • पारस सकलेचा
  • पारस सकलेचा ने भरा नामांकन
  • कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन
  • करोड़ों के आसामी है सकलेचा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज