रिश्वत के रंग में रंगे थे पटवारी रमेश बैरागी, 40 हजार लेते गिरफ्तार
Raj Singh | Dec 05, 2024, 14:35 IST
PATWARI
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के रहने वाले गोपाल उपाध्याय की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी रमेश चंद्र बैरागी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
आमीन हुसैन @ रतलाम
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के रहने वाले गोपाल उपाध्याय की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी रमेश चंद्र बैरागी को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह रिश्वत गोपाल की जमीन के सीमांकन रिपोर्ट पेश करने के एवज में मांगी गई थी।
गोपाल उपाध्याय ने परेशान होकर 2 दिसंबर को लोकायुक्त पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लोकायुक्त ने योजना बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही पटवारी ने गोपाल से 40 हजार रुपए लिए, लोकायुक्त टीम ने तुरंत उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
भ्रष्ट अधिकारियों की खैर नहीं, नौकरी छोड़ चुके तो भी नपेंगे
पीड़ित किसान गोपाल ने बताया कि पटवारी रमेश पिछले 8 महीनों से जमीन का सही सीमांकन नहीं कर रहा था। सीमांकन में जमीन का 25 प्रतिशत हिस्सा ही दिखा रहा था। सही रिपोर्ट तैयार करने के लिए उसने रिश्वत की मांग की।
आरोपी पटवारी रमेश चंद्र बैरागी के खिलाफ धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई पंचायत भवन पंचेड में की गई। इस अभियान में 10 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के रहने वाले गोपाल उपाध्याय की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी रमेश चंद्र बैरागी को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह रिश्वत गोपाल की जमीन के सीमांकन रिपोर्ट पेश करने के एवज में मांगी गई थी।
50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी
गोपाल ने बताया कि पटवारी ने जमीन के सीमांकन के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कुल 50 हजार रुपए की मांग की थी। इसमें से 40 हजार रुपए गुरुवार को देने और शेष 10 हजार रुपए बाद में देने का तय हुआ था।
लोकायुक्त ने बिछाया जाल
भ्रष्ट अधिकारियों की खैर नहीं, नौकरी छोड़ चुके तो भी नपेंगे
8 महीने से बना रहा था बहाने
भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज
FAQ
- 1. लोकायुक्त ने किसे गिरफ्तार किया?
लोकायुक्त ने पटवारी रमेश चंद्र बैरागी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। - 2. पटवारी ने कितनी रिश्वत मांगी थी?
पटवारी ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 40 हजार रुपए तुरंत मांगे गए थे। - 3. शिकायत किसने की?
शिकायत किसान गोपाल उपाध्याय ने की थी। - 4. पटवारी के खिलाफ कौन-कौन सी धाराएं लगाई गईं?
पटवारी के खिलाफ धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) के तहत मामला दर्ज किया गया। - 5. कार्रवाई कहां हुई?
यह कार्रवाई रतलाम के पंचायत भवन पंचेड में लोकायुक्त टीम द्वारा की गई।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
By Sandeep Kumar
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
By Ramanand Tiwari
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
By Sandeep Kumar
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
By Ramanand Tiwari
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
By Sanjay Dhiman
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
By Ramanand Tiwari
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में
By Umeshwari Baghel