इंदौर में बोले जीतू पटवारी- शिवराज जी दस किलो तो कमलनाथ सौ किलो, लाड़ली बहना का असर अब शून्य हो गया

BP Shrivastava | Nov 07, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में बोले जीतू पटवारी- शिवराज जी दस किलो तो कमलनाथ सौ किलो, लाड़ली बहना का असर अब शून्य हो गया
इंदौर में बोले जीतू पटवारी- शिवराज जी दस किलो तो कमलनाथ सौ किलो, लाड़ली बहना का असर अब शून्य हो गया

इंदौर में राउ विधायक जीतू पटवारी ने शिवराज-कमलनाथ की तुलना करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान दस किलो तो कमलनाथ सौ किलो हैं। शिवराज ने अभी तक 30 हजार झूठ बाले हैं। लाड़ली बहना योजना को भी जीरो बताया।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में राउ विधायक और कांग्रेस के फिर प्रत्याशी जीतू पटवारी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान और पीसीसी चीफ कमलनाथ की तुलना करते हुए कहा कि वह (शिवराज) उनके आगे कहीं नहीं लगते हैं। कोई तुलना ही नहीं है। शिवराज जी दस किलो हैं तो कमलनाथ सौ किलो हैं। शिवराज सिंह चौहान अभी तक 30 हजार झूठ बोल चुके हैं। यह बात पटवारी ने मंगलवार को इंदौर प्रेस क्लब में आमने-सामने कार्यक्रम में कही। हालांकि, बीजेपी नेता और प्रत्याशी मधु वर्मा नजर नहीं आए।

कमलनाथ का मैं सबसे प्रिय

कमलनाथ के साथ उनकी कैमिस्ट्री और संबंधों को लेकर द सूत्र के पूछे गए सवाल पर वह बोले कि मेरे उनके साथ बहुत मधुर संबंध है। वह सबसे बड़े नेता हैं। अब भी सीएम बनेंगे तो सारे काम में मुझे पास रखेंगे, ऐसी उम्मीद है मुझे। जब भी संकट हुआ या अच्छा मौका हुआ तो उन्होंने मुझे सबसे पहले याद किया। जब कांग्रेस सरकार खतरे में थी, तब उन्होंने मुझे ही याद किया था। मैं उनका सबसे प्रिय हूं, अनुयायी हूं, परिवार का सदस्य हूं।

मधु वर्मा पर अप्रत्यक्ष तौर पर लगाए दिए घोटाले के आरोप

पटवारी ने बीजेपी के प्रत्याशी मधु वर्मा को एक बार फिर पितातुल्य बताया, लेकिन उन पर आईडीए चेयरमैन के कार्यकाल के दौरान गड़बड़ी करने की बात कहते हुए अप्रत्यक्ष तौर पर जमीन घोटाले के आरोप लगा दिए। उन्होंने कहा कि स्कीम 97 में उन्होंने अपने लोगों की जमीन स्कीम से मुक्त कर दी, खुद ही एक बिल्डर की जमीन को अपने हस्ताक्षर से मुक्त किया, लेकिन हजारों संघ वाले और कई पीड़ित थे, लेकिन उनकी जमीन मुक्त नहीं की।

लाड़ली बहना का अब असर जीरो

पटवारी ने लाड़ली बहना के असर को लेकर कहा कि वह अब जीरो हो गया है। इसका कारण मैंने पता किया, बहनों से पूछा तो बताया गया की स्कीम में 80 फीसदी तो हितग्राही बीजेपी नेता, पदाधिकारियों ही शामिल हुई हैं। फिर दूसरी बात कांग्रेस तो 1500 रुपए प्रति माह नारी सम्मान में देने की गारंटी दे चुकी है, 500 रुपए में सिलेंडर की भी गारंटी है। बीजेपी तो लाड़ली बहना में एक हजार दे रही है और महंगाई से तीन हजार रुपए वापस ले रही है।

दुर्भावना से नहीं बोला अखिलेश के खिलाफ

पटवारी ने कमलनाथ के अखिलेश-वखीलेश वाले बयान को लेकर उन्होंने दुर्भावनावश कुछ नहीं बोला। उनके भाव सामान्य थे। राज्य स्तर पर रणनीति अपने हिसाब से कर सकते हैं। केंद्र में यह गठबंधन है, इसलिए यह हुआ, लेकिन यह सही है कि गठबंधन होता, साथ रहते तो अभी 155 सीट आ रही तो फिर 160 आती।

महापौर के रूप में जीरो बटे सन्नाटा

पटवारी ने नफरती हिंदू वाले शब्द पर कहा कि मैंने ऐसा नहीं बोला। जो ज्ञानी है, महापौर बन गए, यह उनसे पूछो। महापौर के रूप में तो कार्यकाल जीरो बटे सन्नाटा रहा, वह पहले अपना काम देखें।

Tags:
  • कमलनाथ
  • Kamal Nath
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर समाचार
  • CM Shivraj Singh Chauhan
  • सीएम शिवराज सिंह चौहान
  • Indore Rau MLA Jitu Patwari
  • इंदौर राउ विधायक जीतू पटवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज