पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बड़ा बयान, कर्ज लेने में मोहन सरकार ने शिवराज को पीछे छोड़ा

Sandeep Kumar | Feb 04, 2026, 18:17 IST
Share
PCC chief jitu patwari
PCC chief jitu patwari

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कर्ज लेने में सरकार ने शिवराज सिंह चौहान को पीछे छोड़ दिया। पटवारी ने तीन मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए।

News in Short

  • पटवारी ने मोहन सरकार पर 78 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने का आरोप लगाया।
  • तीन मंत्रियों से इस्तीफा मांगा, जिन पर गंभीर आरोप हैं।
  • भारत-अमेरिका डील को किसानों के खिलाफ बताया और आंदोलन की चेतावनी दी।
  • पटवारी ने सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
  • मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई, सरकार को चेतावनी दी।

News in detail

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि कर्ज लेने में सरकार ने शिवराज सिंह चौहान को भी पीछे छोड़ दिया। पटवारी ने तीन मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मंत्रियों से इस्तीफा देने की मांग की। पटवारी ने भारत-अमेरिका डील को किसानों के खिलाफ बताया। उन्होंने राज्य की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

ये भी पढ़ें...एमपी बजट सत्र में तीन मंत्रियों को घेरेगी कांग्रेस, विधायक दल ने दिया स्थगन प्रस्ताव

कर्ज लेने में मोहन शिवराज से आगे

जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि सीएम मोहन यादव ने कर्ज लेने में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में अब तक 78 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया जा चुका है। इसका मतलब है कि रोज़ करीब 213 करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया है।

ये भी पढ़ें...MP के छात्र जाएंगे इसरो, विज्ञान मंथन यात्रा शुरू, 9 फरवरी तक आवेदन

5200 करोड़ रुपए का कर्ज लिया: पटवारी

पटवारी ने कहा कि एक दिन पहले ही 5200 करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया। जब इस पर सवाल उठाए जाते हैं, तो सरकार विकास का हवाला देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट का आकार जानबूझकर बड़ा रखा जाता है ताकि ज्यादा कर्ज लिया जा सके।

पटवारी ने कहा कि सरकार की हालत इतनी खराब है कि अब सरकारी संस्थानों से नहीं, बल्कि आम जनता से कर्ज लिया जा रहा है। कर्ज चुकाने के लिए मध्य प्रदेश की संपत्तियां बेची जा रही हैं। 13 संपत्तियों को जल्दबाजी में बेचने की तैयारी है।

मोहन सरकार में तीन मंत्री अपराधों से जुड़े

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि मोहन सरकार अब केवल एक हजार दिन की मेहमान है। इसके बाद वह सत्ता से बाहर हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहन सरकार में तीन मंत्री अपराधों से जुड़े मामलों में घिरे हैं। इन मंत्रियों से तुरंत इस्तीफा लिया जाना चाहिए।

पटवारी ने इन मंत्रियों पर उठाए सवाल

पहले मंत्री विजय शाह हैं, जिनसे इस्तीफा लिया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वे मंत्री पद पर रहने योग्य नहीं हैं।

दूसरे स्वास्थ्य मंत्री हैं। पटवारी ने छिंदवाड़ा के कफ सिरप मामले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 26 मौतों के जिम्मेदार व्यक्ति को मंत्री बने रहने का अधिकार नहीं है।

तीसरे मंत्री नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हैं। उनके शहर में दूषित पानी से 32 लोगों की मौत हुई।

ये भी पढ़ें...SAF की छठी बटालियन में टीए-मेडिकल बिल घोटाला: 3.5 करोड़ के गबन पर 15 जवानों के खिलाफ FIR

अमेरिका की शर्तों के आगे झुक गई मोदी सरकार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भारत-अमेरिका डील को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार अमेरिका की शर्तों के आगे झुक गई है। इसका नुकसान देश के किसानों को होगा।

पटवारी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने खेती को लाभकारी बनाने का वादा किया था, लेकिन किसान सबसे ज्यादा आत्महत्याएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका से हुई डील के बाद भारत का उत्पादन वहां जाएगा।

वहीं अमेरिका का उत्पादन भारत आएगा, जहां ज्यादा टैरिफ लगेगा। यह डील किसानों के लिए हानिकारक है। कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन करेगी।

ये भी पढ़ें...भारत में जल-जनित रोगों में भारी उछाल: एमपी टॉप पर, राज्यसभा की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

एमपी आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस कई बार मांग कर चुकी है कि मोहन सरकार श्वेत पत्र जारी करे। इसके लिए एक अर्थशास्त्रियों की समिति बनाई जाए, जिसमें नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी शामिल किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मध्य प्रदेश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। सरकार किसानों और लाड़ली बहनों से किए गए वादे पूरे नहीं कर पा रही है।

Tags:
  • कमलनाथ
  • सीएम मोहन यादव
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • मोहन सरकार
  • जीतू पटवारी
  • विजय शाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती