भ्रष्टाचार का पर्याय बनी BJP... सागर IT रेड पर बोले जीतू पटवारी

Vikram Jain | Jan 08, 2025, 16:58 IST
कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर साधा निशाना। Photograph: (the sootr)
सागर में बीजेपी के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद राजनीति गरमा गई है। अब भ्रष्टाचार को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में सागर में बीजेपी के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर और कारोबारी राजेश केशरवानी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई में 155 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। आईटी की कार्रवाई में करोड़ों का कैश, सोना-चांदी, कई लग्जरी कारें और तालाब से 3 मगरमच्छ बरामद हुए हैं। अब इस बड़ी कार्रवाई के बाद प्रदेश में सियासत गरमा गई है। मामले में कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है।



भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है बीजेपी

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लूट, चोरी, डकैती का पर्याय बन चुकी है। सागर में बीजेपी के पूर्व विधायक के घर से आयकर विभाग की कार्रवाई में करोड़ों रुपए कैश और सोना मिला है। रेड में डेढ़ सौ करोड़ की संपत्ति निकली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को छोडूंगा नहीं, लेकिन बीजेपी के नेता ही भ्रष्टाचार कर रहे हैं। बीजेपी हर तरीके की भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है।



14 किलो सोना, करोड़ों रुपए नकद, और 155 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा



सिर्फ विपक्षी नेताओं के खिलाफ होती है कार्रवाई

जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी की जांच एजेंसियां केवल कांग्रेस को परेशान करती है। विपक्षी नेताओं के खिलाफ ही रेड होती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जनता दरबार को लेकर जीतू पटवारी ने आगे कहा कि जिस दिन मुख्यमंत्री का जनता दरबार लगा तो मुख्यमंत्री लठ घूमने चले गए।



मोहन सरकार का फरमान, अब कर्मचारियों को देनी होगी प्रॉपर्टी की जानकारी



विश्वगुरु की पार्टी में ये क्या हो रहा?

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी बीजेपी नेता राठौर के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई को लेकर बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पोस्ट पर कहा कि न खाऊंगा न खाने दूंगा का दावा करने वाले विश्वगुरु की पार्टी में ये क्या हो रहा... सिंगार ने पूर्व बीजेपी विधायक हरवंश सिंह और पार्षद के ठिकानों पर हुई कार्रवाई को लेकर कहा कि बीजेपी में ऐसे धनकुबेरों की कमी कोई नहीं है। जो धनकुबेर होता नहीं वो पार्टी में आकर हो जाता है। बीजेपी ने राजनीति को कमाई का कारोबार बना लिया और जनता को जमकर लूट रहे हैं! बीजेपी सरकार में प्रदेश कर्ज में डूबता जा रहा है, जबकि इनके नेता अमीर होते जा रहे हैं। प्रदेश के मुखिया को इसको लेकर जवाब देना चाहिए।



BJP में नहीं थम रही कलह, अब 12 पार्षदों ने VD शर्मा को सौंपा इस्तीफा



सागर की सियासी लड़ाई सड़क पर आई, अब गोविंद ने भूपेंद्र पर साधा निशाना



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • भ्रष्टाचार
  • उमंग सिंघार कांग्रेस
  • पूर्व बीजेपी विधायक हरवंश सिंह राठौर