14 किलो सोना, करोड़ों रुपए नकद, और 155 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Sourabh Bhatnagar | Jan 08, 2025, 08:37 IST
Share
thesootr
thesootr

सागर जिले में आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। यह कार्रवाई पूर्व बीजेपी विधायक हरवंश सिंह राठौर और कारोबारी राजेश केशरवानी के ठिकानों पर की गई।

मध्य प्रदेश के सागर जिले में पूर्व बीजेपी विधायक हरवंश सिंह राठौर और बीड़ी-कंस्ट्रक्शन कारोबारी कारोबारी राजेश केशरवानी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। इसमें 155 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। कार्रवाई में करोड़ों रुपए नकद, सोना-चांदी, सात इम्पोर्टेड कारें और तीन मगरमच्छ बरामद हुए। राठौर का मुख्य व्यवसाय बीड़ी उत्पादन है, जबकि केशरवानी कंस्ट्रक्शन और बीड़ी कारोबार से जुड़े हैं। अब दोनों को समन जारी कर बयान दर्ज किए जाएंगे।

14 किलो सोना और 3.80 करोड़ कैश

जानकारी के अनुसार,आयकर विभाग की टीम ने पूर्व बीजेपी विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर पर छापेमारी के दौरान 14 किलो सोना और अन्य कीमती ज्वेलरी बरामद की। इस कार्रवाई में टीम ने 9 किलो 800 ग्राम सोना जब्त कर लिया है। इसके साथ ही, छापेमारी के दौरान 3.80 करोड़ रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में आयकर विभाग ने राठौर परिवार से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

तालाब में मिले तीन मगरमच्छ

MP IT Raid: तीन मगरमच्छ, करोड़ों रुपये नकद और गोल्ड... जानें, पूर्व बीजेपी विधायक के घर रेड में क्या-क्या मिला?
MP IT Raid: तीन मगरमच्छ, करोड़ों रुपये नकद और गोल्ड... जानें, पूर्व बीजेपी विधायक के घर रेड में क्या-क्या मिला?


जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर से नकदी और गोल्ड के अलावा एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उनके घर के अंदर एक छोटे तालाब में तीन मगरमच्छ पाए गए। मगरमच्छ पालना गैरकानूनी है, और इस मामले में आयकर विभाग ने वन विभाग को सूचना दे दी है।



सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट पर बोले भूपेंद्र सिंह, इसमें गलत क्या है

बेनामी इम्पोर्टेड कारों का जखीरा

राजेश केशरवानी के ठिकानों पर आयकर विभाग को सात इम्पोर्टेड कारें मिलीं, जिनका मालिकाना हक उनके परिवार के किसी सदस्य के नाम नहीं है। इन कारों की जानकारी जुटाने के लिए आयकर विभाग ने परिवहन विभाग से सहायता मांगी है।

करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा

आयकर विभाग ने इस कार्रवाई में 155 करोड़ रुपए से अधिक की टैक्स चोरी पकड़ी है। इसके अलावा 3 करोड़ रुपए नकद, बड़ी मात्रा में सोना-चांदी के जेवरात और कई बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए। अकेले राजेश केशरवानी के यहां से 140 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी के दस्तावेज मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

समन जारी कर बयान दर्ज किए जाएंगे

आयकर विभाग की छापेमारी मंगलवार शाम तक जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि अब पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर और कारोबारी राजेश केशरवानी को समन जारी कर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

मोहन सरकार का फरमान, अब कर्मचारियों को देनी होगी प्रॉपर्टी की जानकारी

जिलाध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार हैं राठौर

हरवंश सिंह राठौर भाजपा के दिग्गज नेता और सागर जिले के बड़े कारोबारी हैं। वह 2013 में बंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। वर्तमान में उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उनके पिता हरनाम सिंह राठौर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

पूर्व BJP विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर आयकर का छापा, मचा हड़कंप

सागर की छापेमारी का महत्व

इस कार्रवाई से सागर जिले में कर चोरी और बेनामी संपत्तियों पर कड़ा प्रहार हुआ है। आयकर विभाग के अनुसार, छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों की जांच से टैक्स चोरी और संपत्तियों की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

FAQ

  1. 1. आयकर विभाग को छापेमारी में क्या मिला?
    155 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी, नकदी, सोना, बेनामी संपत्तियां और तीन मगरमच्छ।
  2. 2. छापेमारी कहां और किसके खिलाफ हुई?
    सागर जिले में पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर और कारोबारी राजेश केशरवानी के ठिकानों पर।
  3. 3. मगरमच्छ कहां मिले?
    पूर्व विधायक राठौर के घर के अंदर एक छोटे तालाब में।
  4. 4. इम्पोर्टेड कारों का मामला क्या है?
    कारें केशरवानी के परिवार के नाम पर नहीं थीं, आयकर विभाग इसकी जांच कर रहा है।
  5. 5. क्या कार्रवाई अभी खत्म हो गई है?
    छापेमारी खत्म हो चुकी है, लेकिन दस्तावेजों की जांच और संबंधितों से पूछताछ जारी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Sagar News
  • आयकर विभाग का छापा
  • बेनामी संपत्ति
  • IT RAID
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • IT Raid Action
  • सागर
  • पूर्व BJP विधायक हरवंश सिंह राठौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर