लोगों को मिलेगी ठंड से राहत, जानें छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम
Pooja Kumari | Dec 22, 2023, 24:00 IST
लोगों को मिलेगी ठंड से राहत, जानें छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम
पहाड़ी इलाकों और उत्तरी राज्यों से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है।
BHOPAL. मप्र में कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ गई है। जिसकी वजह से प्रदेश भर में लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। लगातार पहाड़ी इलाकों और उत्तरी राज्यों से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंपकंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार एमपी के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बीच आज एमपी के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने कई जिलों में बादल छाने का अनुमान जताया है।
मप्र के लोगों को आज ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखेगा। मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ी है। गुरुवार को ग्वालियर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इसके अलावा पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, नौगांव (छतरपुर) में 7, राजगढ़ में 7.2, दतिया में 7.3 न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। गुरुवार को सबसे ठंडा दिन टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के साथ दर्ज हुआ।
मौसम विभाग का कहना है कि 25 दिसंबर से प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके ठंड पड़ने की संभावना है। 24-25 दिसंबर का वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण सर्दी से हल्की राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अंबिकापुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज कई जिलों मे घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा के कारण आने वाले दिनों में शीतलहर की भी संभावना है। बता दें कि स्थिति ऐसी है कि राज्य के कई जिलों में लोगों को ठंडी से राहत के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
लोगों को मिलेगी ठंड से राहत
कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना
छत्तीसगढ़ मौमस समाचार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman