पालतू कबूतर ने छत पर की बीट तो गुस्साए पड़ोसी ने अधेड़ की कर दी हत्या
Sandeep Kumar | Dec 21, 2024, 22:58 IST
Pet pigeon beat Photograph: (Pet pigeon beat)
विदिशा में पालतू कबूतर को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सफेद कबूतरों की गंदगी को लेकर गुस्साए पड़ोसी ने एक अधेड़ व्यक्ति की कैंची मारकर हत्या कर दी और उसकी पत्नी व दिव्यांग बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विदिशा में पालतू कबूतर को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सफेद कबूतरों की गंदगी को लेकर गुस्साए पड़ोसी ने एक अधेड़ व्यक्ति की कैंची मारकर हत्या कर दी और उसकी पत्नी व दिव्यांग बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पन्नालाल की पत्नी जमुना बाई ने बताया कि उनका दिव्यांग बेटा भागचंद छत पर कबूतरों को दाना डाल रहा था। इसी दौरान कबूतर पड़ोसी की छत पर चले गए, जिससे गुस्साए संजय और उसके परिवार ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ते ही आरोपी ने कैंची से हमला कर दिया।
पूर्व में जिला बदर मुख्य आरोपित संजय अहिरवार पहले भी अपराधों में शामिल रहा है और जिला बदर किया जा चुका है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी: पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद पड़ोसियों ने बीच बचाव किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, 62 वर्षीय पन्नालाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
गंजबासौदा एसडीओपी मनोज मिश्रा ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी संजय अहिरवार गिरफ्तार हो चुका है, और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आपको बता दें कि कबूतर जैसे मामूली मुद्दे पर हुई इस हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यह न केवल एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि एक बड़ी सामाजिक समस्या की ओर भी इशारा करती है।
क्या है घटना?
घटना शनिवार शाम विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र की है। पीड़ित परिवार द्वारा पाले गए सफेद कबूतर पड़ोसी संजय अहिरवार की छत पर बैठते थे और गंदगी फैलाते थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोपी संजय ने कैंची लेकर दिव्यांग युवक भागचंद पर हमला कर दिया। जब पिता पन्नालाल बचाने आए, तो उन पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
पीड़ित परिवार का दर्द
अपराधों से नाता रहा है आरोपी का
पुलिस की कार्रवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari