PHE अफसर हेमंत कश्यप ने कहा IAS की औकात क्या होती है...कमिश्नर ने किया सस्पेंड

Rohit Sahu | Jun 28, 2025, 09:34 IST
Share
ias sagar phe hemant kashyap
ias sagar phe hemant kashyap

विभागीय बैठक में फटकार के बाद नाराज पीएचई अफसर हेमंत कश्यप ने निजी बातचीत में आईएएस अधिकारियों पर टिप्पणी कर दी। यह बातचीत लीक हो गई, जिससे हंगामा मच गया।

मध्यप्रदेश के सागर जिले में पदस्थ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के कार्यपालन यंत्री (EE) हेमंत कश्यप अपने बयान के कारण मुश्किल में पड़ गए हैं। एक वायरल वीडियो में वह IAS अधिकारियों और जिला पंचायत CEO के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते सुने गए। वीडियो सामने आते ही सागर कमिश्नर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

वीडियो में बोले- IAS की औकात क्या होती है?

हेमंत कश्यप वायरल वीडियो में कहते सुने जा सकते हैं IAS बनना क्या बड़ी बात है? IAS की औकात क्या होती है? मेरे घर में 20 डॉक्टर हैं। मेरा बेटा गोपाल कश्यप सिंगर है, उसके पोस्टर भोपाल में लगे हैं। इस बयान के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह के शब्दों को प्रशासन ने अनुशासनहीनता माना है। वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी पर कार्रवाई हुई।
https://www.youtube.com/watch?v=H002cgLAEHM

संभागायुक्त ने दिए निलंबन के आदेश

कलेक्टर संदीप जीआर के प्रस्ताव को संभागायुक्त वीरेंद्र सिंह रावत ने गंभीरता से लिया। वीडियो में अनुशासनहीन भाषा और काम में लापरवाही को देखते हुए EE हेमंत कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। अब वे सागर कलेक्टर कार्यालय में अटैच रहेंगे।

यह भी पढ़ें.. प्रमोशन में SC-ST आरक्षण को लेकर 3 IAS अफसरों ने उठाए सवाल, CS बोले-सवाल नहीं उठाना चाहिए

मैंने कुछ गलत नहीं कहा- कश्यप

निलंबन के बाद EE हेमंत कश्यप ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैंने किसी वरिष्ठ अधिकारी या जनप्रतिनिधि को कोई अभद्र शब्द नहीं कहे हैं, न ही किसी से बदतमीजी की है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई एक विभागीय बैठक में दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने पीएचई अधिकारी कश्यप को कड़ी फटकार लगाई थी। इससे नाराज़ होकर कश्यप ने निजी बातचीत के दौरान अपना गुस्सा जाहिर किया। लेकिन यह बातचीत गोपनीय नहीं रह सकी, किसी ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

यह भी पढ़ें...IAS अजिताभ शर्मा का प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल, लिखा- अधिकारी 80% समय कोर वर्क से दूर

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

पीएचई EE | आईएएस संदीप जीआर | जिला पंचायत सीईओ | MP News

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • IAS
  • पीएचई EE
  • जिला पंचायत सीईओ
  • आईएएस संदीप जीआर
  • PHE
  • सागर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज