फिजियोथेरेपिस्ट अब लिख सकेंगे डॉक्टर, MP की मोहन यादव सरकार ने रखी ये शर्तें

Rohit Sahu | Mar 17, 2025, 10:29 IST
Share
physiotherapist mp
physiotherapist mp

मध्य प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिजियोथेरेपिस्ट कानूनी रूप से ‘डॉक्टर’ लिख सकेंगे। यानी ये उपाधि धारण करने के लिए अब केवल कुछ शर्तों का पालन करना होगा।

मध्य प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिजियोथेरेपिस्ट कानूनी रूप से ‘डॉक्टर’ लिख सकेंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने यह स्पष्ट किया कि भारत और एमपी सरकार के गजट के अनुसार अब फिजियोथेरेपिस्ट को कानूनी रूप से डॉक्टर माना जा सकता है। हालांकि इसके लिए उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुमति लेना जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने यह जानकारी पन्ना के विधायक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह के सवालों का जवाब देते हुए दी।

स्वास्थ्य मंत्री का स्पष्टीकरण

स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने विधान सभा में कहा कि फिजियोथेरेपिस्ट मरीजों का इलाज कर सकते हैं। हालांकि उन्हें ‘डॉ.’ (Dr.) की उपाधि स्वास्थ्य मंत्रालय की अनुमति से प्राप्त होती है।

कौन होते हैं फिजियोथेरेपिस्ट

सरकारी गजट के अनुसार फिजियोथेरेपी ((Physiotherapy) एक स्वीकृत चिकित्सा पद्धति है, जिसमें शारीरिक उपचार तकनीकों का उपयोग किया जाता है। इसमें एक्सरसाइज, मैनुअल थेरेपी, इलेक्ट्रिकल व थर्मल एजेंट्स, और अन्य इलेक्ट्रो-थेरेप्यूटिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है। ये तकनीकें मूवमेंट डिसॉर्डर, चोट और बीमारियों की रोकथाम, पहचान, इलाज और रिकवरी में सहायक होती हैं। बता दें एमपी में 3028 पंजीकृत फिजियोथेरेपिस्ट हैं, जिनमें 286 मास्टर डिग्री धारक शामिल हैं। वहीं 2742 बैचलर डिग्री (BPT) धारक हैें।

physiotherapy
physiotherapy

डॉक्टर की उपाधि के ये शर्तें

गजट के अनुसार फिजियोथेरपिस्ट स्वतंत्र रूप से या मेडिकल टीम के हिस्से के रूप में काम कर सकते हैं। लेकिन उनके पास कम से कम बीपीटी (Bachelor of Physiotherapy) होनी चाहिए। इसके अलावा मध्य प्रदेश नर्सिंग होम अधिनियम 1973 (Madhya Pradesh Nursing Home Act 1973) के तहत, फिजियोथेरेपी सेवाएं देने वाले क्लीनिकों में BPT डिग्री धारक फिजियोथेरेपिस्ट का होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें: MP में पैथोलॉजिस्ट की कमी, जल्द ही एमबीबीएस डॉक्टर भी कर पाएंगे पैथोलॉजी टेस्ट

एमपी में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में स्थिति

प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोई नियमित पद स्वीकृत नहीं किया है। जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत 107 संविदा पद स्वीकृत हैं। जिसमें से 94 पद भरे हुए हैं और 13 पद अभी खाली पड़े हैं। इस समय प्रदेश में 3028 पंजीकृत फिजियोथेरेपिस्ट हैं, जिनमें 286 मास्टर डिग्री धारक शामिल हैं। वहीं 2742 बैचलर डिग्री (BPT) धारक हैं।

फिजियोथेरेपिस्ट की डॉक्टर उपाधि पर विवाद

कुछ मेडिकल संगठनों और डॉक्टर एसोसिएशनों ने फिजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapist) को ‘डॉ.’ की उपाधि देने पर सवाल उठाए हैं।* उनका मानना है कि यह उपाधि सिर्फ मेडिकल डिग्री (MBBS, BDS, BHMS, BAMS) धारकों के लिए होनी चाहिए। हालांकि, सरकार ने फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका को चिकित्सा क्षेत्र में एक आवश्यक स्थान दिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • Doctor
  • Physiotherapy
  • बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी
  • फिजियोथेरेपिस्ट
  • फिजियोथेरेपी
  • Madhaya Pradesh
  • mp vidhan sabha
  • mp vidhan sabha budget session 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि