यूका कचरा मामला: पीथमपुर प्रदर्शन के दौरान युवकों को किसने लगाई आग?
Jitendra Shrivastava | Jan 03, 2025, 17:20 IST
Pithampur case
पीथमपुर में विरोध प्रदर्शन करते दो युवकों ने खुद पर ज्वलशाील पदार्थ डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बचाने के दौरान अचानक ये आग की चपेट में आ जाते हैं। बड़ा सवाल यही है इनको आग लगाई किसने?
औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में भोपाल से लाए गए यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसका कई लोगों ने समर्थन भी किया है। इसको लेकर प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान दो युवकों ने खुद पर ज्वलशाील पदार्थ डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वहीं, पीछे से अचानक आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दोनों युवकों को फौरन इलाज के लिए इंदौर के हॉस्पिटल में भेजा गया है, यहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सवाल ये उठता है कि ये आग लगाई किसने?
बता दें पीथमरपुर के बाजार पूरी तरह से बंद हैं। सभी दुकानदारों ने इस आंदोलन का पूरा समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने बस स्टैंड और आजाद चौक पर सड़कें जाम करने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के कारण उनको पीछे हटना पड़ा।
बहरहाल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कारखानों पर इसका प्रभाव ज्यादा नहीं पड़ा है। लोगों का आवागमन सामान्य है और बसों का संचालन भी जारी है। इलाके में प्रशासन ने पर्याप्त मात्रा में पुलिस तैनात की है जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे।
यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को नेताओं का भी समर्थन मिला। किसान नेता संदीप रघुवंशील ने भी इस आंदोलन का सहयोग दिया। सैलाना विधायक कमलेश डोडियार ने भी आंदोलन का समर्थन दिया।
एसडीएम प्रमोद कुमार गुर्जर और धार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। एसडीएम ने कहा कि कचरे को जलाने की प्रक्रिया वैज्ञानिक तरीके से हो रही है, लोगों को शांति बनाए रखना है। अनशन पर बैठे संदीप रघुवंशी ने कहा कि जब तक जहरीला कचरा यहां से वापस नहीं ले जाया जाएगा, उनका अनशन जारी रहेगा।
यह है मामला
बता दें जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में भोपाल से लाए गए यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसको लेकर लोगों का पूरा समर्थन मिला। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह हंगामा किया, जिस पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। विरोध प्रदर्शन के समय राजू पटेल और राजकुमार रघुवंशी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। इसके बाद दोनों को आग लग गई। दोनों को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
सड़कें जाम करने का किया प्रयास
प्रदर्शन का कितना पड़ा प्रभाव
नेताओं का भी मिला समर्थन
प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari