एमपी में बनेंगी लीथियम बैटरी और ऑप्टिकल फाइबर, सीएम यादव ने किया प्लांट का शुभारंभ

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
एमपी में बनेंगी लीथियम बैटरी और ऑप्टिकल फाइबर
Photograph: (THESOOTR)

DHAR. सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीथमपुर में 850 करोड़ की 2 औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ किया। जर्मन तकनीक से बनने वाली फैक्ट्रियां शुरू होने के बाद सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • पीथमपुर में 850 करोड़ के निवेश से मिला रोजगार।
  • सीएम यादव ने शुरू कीं 2 बड़ी औद्योगिक इकाइयां।
  • मध्यप्रदेश में युवाओं को मिलेंगे नए रोजगार अवसर।
  • ऑप्टिकल फाइबर और बैटरी प्लांट का हुआ शुभारंभ।
  • जर्मन तकनीक से पीथमपुर में नई फैक्ट्रियां शुरू।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीथमपुर में 2 नई औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ किया। इन इकाइयों में करीब 850 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है।

कॉर्सिस इंडस्ट्रीज और वोल्टर्स टेक्नोलॉजी नाम की इन इकाइयों से सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने इसे मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास की बड़ी उपलब्धि बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भी इस विकास यात्रा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

pithampur industrial launch
pithampur industrial launch


दो नई इकाइयों का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रताप ग्रुप की 2 अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयों का उद्घाटन किया। इनमें कॉर्सिस इंडस्ट्रीज और वोल्टर्स टेक्नोलॉजी शामिल हैं। दोनों इकाइयों में कुल मिलाकर 850 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है।

कार्यक्रम में विधायक नीना वर्मा, निलेश भारती और प्रताप ग्रुप के चेयरमैन देवेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। इसके अलावा मानकुंवर, जितेंद्र सिंह शेखावत और मैनेजिंग डायरेक्टर शक्ति सिंह सहित कई अन्य लोग भी इस मौके पर उपस्थित थे।

युवाओं को रोजगार सरकार की प्राथमिकता

pithampur industrial launch
pithampur industrial launch


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और मध्यप्रदेश भी युवा शक्ति से समृद्ध है। उन्होंने कहा कि ऑप्टिकल फाइबर (optical Fibre) और लिथियम बैटरी (lithium battery) जैसी तकनीक भविष्य की जरूरतों के लिए जरूरी है।

उन्होंने बताया कि ये इकाइयां जर्मन तकनीक के सहयोग से स्थापित की गई हैं। इससे युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक का प्रशिक्षण भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि निवेश के साथ रोजगार भी तेजी से बढ़े।

सरकार दे रही उद्योगों को सहयोग

pithampur industrial launch (2)
pithampur industrial launch (2)


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को हरसंभव मदद दे रही है। उन्होंने बताया कि रोजगार देने वाली इकाइयों के लिए सरकार प्रति श्रमिक 5 हजार रुपए तक की सहायता देती है। इसके साथ ही बिजली, पानी और सड़क जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि बीते एक महीने में यह दूसरी बार है, जब पीथमपुर को नई औद्योगिक इकाइयां मिली हैं। उन्होंने इसे सरकार के तेज प्रयासों का नतीजा बताया।

केंद्रीय मंत्री शेखावत की प्रतिक्रिया

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह शुभारंभ सिर्फ 2 फैक्ट्रियों का उद्घाटन नहीं है। उन्होंने कहा कि यह भारत के बदलते औद्योगिक परिदृश्य और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि बैटरी स्टोरेज प्लांट देश की ग्रीन एनर्जी जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। वहीं ऑप्टिकल फाइबर इकाई डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाएगी। उन्होंने बताया कि प्रताप ग्रुप के प्रयासों से करीब 30 हजार लोगों को रोजगार मिल रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि समूह के कौशल विकास केंद्रों में 2 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आने वाले समय में करीब 5 हजार युवाओं को रोजगार देने की योजना है।

दोनों इकाइयों की तकनीकी जानकारी

प्रताप ग्रुप के देवेंद्र सिंह शेखावत ने दोनों इकाइयों की जानकारी दी। कॉर्सिस इंडस्ट्रीज का ऑप्टिकल फाइबर प्लांट करीब 8,067 वर्गमीटर क्षेत्र में बना है। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 5.5 मिलियन फाइबर किलोमीटर है। इस इकाई से करीब 300 रोजगार के अवसर मिले हैं।

वोल्टर्स टेक्नोलॉजिस का प्लांट करीब 20,505 वर्गमीटर क्षेत्र में स्थापित है। इसकी उत्पादन क्षमता 3 GWh है और इससे करीब 250 रोजगार सृजित होंगे। इस इकाई में इंडस्ट्री 4.0 आधारित रोबोटिक असेंबली लाइन का इस्तेमाल किया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

गुना विधायक पन्नालाल शाक्य का बड़ा बयान, हम जान नहीं देंगे, जान लेंगे

आज तीन जिलों के दौरे पर सीएम मोहन यादव, बलराम कृषि महोत्सव में भी होंगे शामिल

स्कूल की जल्दी छुट्टी कर सर-मैडम बाथरूम में हो जाते हैं बंद, डीएम से बोली छात्रा

प्राथमिक शिक्षक भर्ती में अब पोस्टिंग विवाद, मेरिट वालों को दे दी दूर पोस्टिंग

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
  • पीथमपुर
  • Lithium battery
  • optical fibre
MP में बस यात्रियों के लिए गुड न्यूज! 280 नए रूट पर चलेंगी बसें, यूपी-राजस्थान समेत 5 राज्यों का सफर होगा आसान

By Amresh Kushwaha

MP में बस यात्रियों के लिए गुड न्यूज! 280 नए रूट पर चलेंगी बसें, यूपी-राजस्थान समेत 5 राज्यों का सफर होगा आसान
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 का चौथा चरण संपन्न, टोंक में सबसे ज्यादा 86.09 प्रतिशत मतदान

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 का चौथा चरण संपन्न, टोंक में सबसे ज्यादा 86.09 प्रतिशत मतदान
भोपाल मास्टर प्लान 2027: पहली सुनवाई में ही बवाल, अधिकारी नदारद! कहां थे जिम्मेदार?

By Atul Dwivedi

भोपाल मास्टर प्लान 2027: पहली सुनवाई में ही बवाल, अधिकारी नदारद! कहां थे जिम्मेदार?
पटवारी-आरआई पेपर लीक मामले में दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार, एमपी के भिंड जिले से हैं मास्टर माइंड

By Arun Tiwari

पटवारी-आरआई पेपर लीक मामले में दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार, एमपी के भिंड जिले से हैं मास्टर माइंड
पटवारी-आरआई पेपर लीक मामले में दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार, एमपी के भिंड जिले से हैं मास्टर माइंड

By Arun Tiwari

पटवारी-आरआई पेपर लीक मामले में दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार, एमपी के भिंड जिले से हैं मास्टर माइंड
नर्मदा परिक्रमा अब होगी आसान! 150 पुल-पुलिया और 22 सड़कें बनाने की तैयारी, रास्ते में मिलेगा ठहरने का ठिकाना

By Amresh Kushwaha

नर्मदा परिक्रमा अब होगी आसान! 150 पुल-पुलिया और 22 सड़कें बनाने की तैयारी, रास्ते में मिलेगा ठहरने का ठिकाना
आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड

By Raghvendra Singh Rathore

आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड