मध्यप्रदेश के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM और गृह मंत्री, मोहन यादव बोले- मैं BJP का सामान्य कार्यकर्ता

Rahul Garhwal | Dec 13, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM और गृह मंत्री, मोहन यादव बोले- मैं BJP का सामान्य कार्यकर्ता
मध्यप्रदेश के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM और गृह मंत्री, मोहन यादव बोले- मैं BJP का सामान्य कार्यकर्ता

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव आज सुबह 11:30 बजे शपथ लेंगे। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला डिप्टी सीएम के रूप में थपथ लेंगे। इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ भी जाएंगे पीएम मोदी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी बुधवार सुबह 11 बजे स्पेशल प्लेन से भोपाल आएंगे। यहां राजा भोज एयरपोर्ट से समारोह स्थल तक हेलिकॉप्टर से जाएंगे। वे करीब 2 घंटे भोपाल में रहेंगे। इसके बाद दोपहर 1.05 बजे छत्तीसगढ़ के रायपुर रवाना होंगे। वहां सीएम विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।

सीएम मोहन यादव बोले- मैं बीजेपी का सामान्य कार्यकर्ता

सीएम मोहन यादव का कहना है कि वे बीजेपी के एक सामान्य कार्यकर्ता हैं। उन्होंने इस जिम्मेदारी को सेवक की तरह लिया है। जनता की सेवा की दिशा में काम करेंगे।

2 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह के लिए 2 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मंच पर कई वरिष्ठ नेता बैठेंगे। वहीं लाल परेड मैदान में 3 हेलीपैड बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। वे किसी भी संदिग्ध के खिलाफ फौरन एक्शन लेंगे।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • Madhya Pradesh CM Mohan Yadav
  • Home Minister Amit Shah
  • गृह मंत्री अमित शाह
  • मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव
  • oath ceremony of cm Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव का शपथ समारोह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज