सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ग्वालियर से बताया खास रिश्ता, अपनी सरकार के काम भी गिनाए

BP Shrivastava | Oct 22, 2023, 24:00 IST
Share
सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ग्वालियर से बताया खास रिश्ता, अपनी सरकार के काम भी गिनाए
सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ग्वालियर से बताया खास रिश्ता, अपनी सरकार के काम भी गिनाए

ग्वालियर में पीएम मोदी ने सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया गुजरात के दामाद हैं। इस वजह से मेरा उनसे अलग रिश्ता है।

GWALIOR. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 21 अक्टूबर को ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया। समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ अपना रिश्ता जोड़ा। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया गुजरात के दामाद हैं। इस वजह से मेरा उनसे अलग रिश्ता है। गायकवाड़ स्टेट ने मेरे गांव में पहला प्रायमरी स्कूल बनवाया था। उसी स्कूल में मैं मुफ्त में पढ़ा।

हमारे कामों की सूची पढ़ेंगे तो पूरी रात बीत जाएगी

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से हमारी सरकार ने धारा-370 हटाई। हम तीन तलाक कानून लेकर आए। हाल ही में जी-20 में हमारे देश का परचम लहराया, यह सभी जानते हैं। पीएम ने कहा कि हमारी सरकार के कार्यों की इतनी बड़ी सूची है कि यदि उसे पढ़न लगेंगे तो पूरी रात बीत जाएगी।

सिंधिया परिवार की तारीफ की

पीएम मोदी सिंधिया परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि ग्वालियर की धरती ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। ग्वालियर से मेरा खास रिश्ता है। मैं काशी का सांसद हूं। काशी का संरक्षण करने में सिंधिया परिवार की खास भूमिका रही है। पीएम ने कहा कि आज काशी में जो डेवलपमेंट हो रहा है, उसे देखकर गंगाबाई और महाराज माधवराव की आत्मा प्रसन्न हो रही होगी।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • Gwalior News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • ग्वालियर समाचार
  • Jyotiraditya Scindia
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • Foundation Day of Scindia School
  • सिंधिया स्कूल का स्थापना दिवस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई