PM मोदी आज आएंगे खजुराहो, केन-बेतवा लिंक परियोजना का करेंगे भूमि पूजन
Raj Singh | Dec 24, 2024, 11:21 IST
MODI-YOGI
राष्ट्रीय नदी जोड़ो योजना के तहत मध्य प्रदेश से पहली परियोजना की शुरुआत होने जा रही है। 25 दिसंबर (आज ) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमि पूजन करेंगे।
राष्ट्रीय नदी जोड़ो योजना के तहत मध्य प्रदेश से पहली परियोजना की शुरुआत होने जा रही है। 25 दिसंबर (आज) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला प्रशासन के अधिकारी पिछले तीन-चार दिनों से खजुराहो में जुटे हुए हैं और कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हैं। खजुराहो नगर पंचायत को दुल्हन की तरह सजाया गया है और पूरे शहर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है।
कार्यक्रम में
PM मोदी करेंगे केन-बेतवा प्रोजेक्ट का शुभारंभ, 22 जिलों को मिलेगा लाभ
केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास होगा। इस परियोजना से सिंचाई का क्षेत्रफल बढ़ेगा और उद्योगों को नई दिशा मिलेगी। बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे बुंदेलखंड के लोग इस परियोजना से रोजगार की उम्मीद लगाए हुए हैं। इसके अलावा, परियोजना के शुरू होने से बिजली उत्पादन में भी वृद्धि होगी। पीएम मोदी का खजुराहो आना इस क्षेत्र और मध्य प्रदेश के लिए बहुत महत्व रखता है, क्योंकि इससे पूरे क्षेत्र का कायाकल्प होने की उम्मीद है।
सीएम मोहन यादव फिर बोले-किसी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे भ्रष्टाचार
कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में लगभग 500 किसानों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें पन्ना, निवाड़ी, दमोह, सागर और टीकमगढ़ जिले के किसान भी शामिल हैं। खजुराहो के मेला ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई केंद्रीय मंत्री और सांसद भी मौजूद रहेंगे। बैठने की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को कोई कठिनाई न हो।
"केन-बेतवा लिंक परियोजना"
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कर कमलों से 25 दिसंबर को बुंदेलखण्ड की समृद्धि और विकास का प्रारंभ होगा नया अध्याय।
बुंदेलखण्ड के 10 जिलों के 8 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई एवं 40 लाख से अधिक आबादी को मिलेगा पेयजल।
अभिनंदन… pic.twitter.com/1PwldY6AHn
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 24, 2024
रोजगार का मिलेगा अवसर
सीएम मोहन यादव फिर बोले-किसी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे भ्रष्टाचार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA