मन की बात में गूंजा MP का राजगढ़: कचरे से कंचन बनाने वाली महिलाओं के मुरीद हुए पीएम मोदी
Amresh Kushwaha | Jun 28, 2026, 11:49 IST
मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात (Mann Ki Baat) के 135वें एपिसोड में मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा की महिलाओं की सराहना की है। इन्होंने प्लास्टिक कचरे से इको-ब्रिक्स बनाकर स्वच्छता की एक नई मिसाल पेश की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 28 जून को पीएम की मन की बात के 135वां एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा का जिक्र किया है। उन्होंने यहां की महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे एक अनूठे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण अभियान की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा की कुछ महिलाओं का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं ने अपने आसपास फैले प्लास्टिक कचरे को हटाने का संकल्प लिया है। उन्होंने यह इंतजार नहीं किया कि कोई दूसरा आकर बदलाव करेगा, बल्कि खुद ही इस काम की शुरुआत कर दी।
![f7ca469f-e4f]()
प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्यावरा की इन महिलाओं ने शहरभर से प्लास्टिक कचरा और खाली बोतलें इकट्ठा करनी शुरू कीं। धीरे-धीरे उनका यह प्रयास आगे बढ़ता गया और दूसरे लोग भी इस मुहिम से जुड़ने लगे।
![009676a7-22a]()
इकट्ठा किए गए प्लास्टिक को बेकार फेंकने के बजाय उसका बेहतर इस्तेमाल किया गया। इस प्लास्टिक को इको-ब्रिक्स में बदला जाने लगा। इससे प्लास्टिक कचरे के निपटारे के साथ उसका उपयोगी रूप भी तैयार हुआ।
![542f8cb4-fdc]()
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि आज इन्हीं इको-ब्रिक्स का इस्तेमाल सार्वजनिक स्थानों को सुंदर बनाने के लिए किया जा रहा है। राजगढ़ में पिछले कुछ महीनों के दौरान सैकड़ों किलो प्लास्टिक को रिसाइकल करके उसका बेहतर उपयोग किया गया है।
![42e703b7-25a]()
जो प्लास्टिक पहले शहर में प्रदूषण फैलाता था, वही अब इन महिलाओं के प्रयास से शहर की सुंदरता बढ़ाने में योगदान दे रहा है। प्रधानमंत्री ने ब्यावरा की महिलाओं की इस पहल को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक उदाहरण बताया है।
मन की बात कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित होता है। इसमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली जैसी भाषाएं शामिल हैं। यह कार्यक्रम आकाशवाणी (All India Radio) के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटरों से प्रसारित किया जाता है।
मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम है। इसे उन्होंने 3 अक्टूबर 2014 से शुरू किया था। मन की बात का पहला एपिसोड 14 मिनट का था, लेकिन जून 2015 में इसकी टाइम लिमिट बढ़ाकर 30 मिनट कर दी गई। इस बदलाव से पीएम मोदी को और अधिक समय मिल गया। इससे वे अपने विचार और योजनाओं को विस्तार से साझा करते हैं।
रसोई में छिपा सेहत का राज, मन की बात में पीएम मोदी ने बताए गर्मी से बचने के देसी उपाय
आज के मन की बात में पीएम मोदी ने आखिर क्यों कहा शुगर कम खाओ
मन की बात में पीएम मोदी बोले-पड़ोस में युद्ध चल रहा है, अफवाहों से बचें, संयम बनाए रखें
मन की बात : पीएम मोदी बोले- साइबर ठगी से रहें सावधान, पासवर्ड बदलने को बनाएं अपनी आदत
राजगढ़ की महिलाओं के प्रयास की तारीफ
f7ca469f-e4f
शहरभर से जुटाया प्लास्टिक कचरा
009676a7-22a
प्लास्टिक से बनाई गईं इको-ब्रिक्स
542f8cb4-fdc
सार्वजनिक स्थानों की बढ़ रही सुंदरता
42e703b7-25a
प्रदूषण फैलाने वाला प्लास्टिक बना उपयोगी
Sootr Knowledge
मन की बात इन भाषाओं में होता है प्रसारित
पहले 14 और अब 30 मिनट का होता है कार्यक्रम
FAQ
- मन की बात कार्यक्रम क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?
मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक रेडियो शो है, जिसमें वे देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को सरकार की योजनाओं, नीतियों और विकासात्मक कार्यक्रमों से अवगत कराना है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री जनता से उनकी समस्याओं और सुझावों पर भी बात करते हैं। - मन की बात के कार्यक्रम की ब्रॉडकास्टिंग कैसे होती है?
मन की बात कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटरों से प्रसारित होता है। इसे 22 भारतीय भाषाओं और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है, जिससे यह कार्यक्रम देश-विदेश में लाखों श्रोताओं तक पहुंचता है।
रसोई में छिपा सेहत का राज, मन की बात में पीएम मोदी ने बताए गर्मी से बचने के देसी उपाय
आज के मन की बात में पीएम मोदी ने आखिर क्यों कहा शुगर कम खाओ
मन की बात में पीएम मोदी बोले-पड़ोस में युद्ध चल रहा है, अफवाहों से बचें, संयम बनाए रखें
मन की बात : पीएम मोदी बोले- साइबर ठगी से रहें सावधान, पासवर्ड बदलने को बनाएं अपनी आदत
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava