सीधी में दलितों-आदिवासियों और ओबीसी पर बेस रहा पीएम मोदी का भाषण, बीरबल की जन्मस्थली में लोगों से पूछी पहेली

Chandresh Sharma | Nov 07, 2023, 24:00 IST
Share
सीधी में दलितों-आदिवासियों और ओबीसी पर बेस रहा पीएम मोदी का भाषण, बीरबल की जन्मस्थली में लोगों से पूछी पहेली
सीधी में दलितों-आदिवासियों और ओबीसी पर बेस रहा पीएम मोदी का भाषण, बीरबल की जन्मस्थली में लोगों से पूछी पहेली

मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान के तहत पीएम मोदी आज सीधी पहुंचे। सीधी पेशाबकांड के बाद जहां सरकार की भारी किरकिरी हुई थी तो वहीं पीएम मोदी ने अपने भाषण में दलितों- आदिवासियों पर ही फोकस रखा।

SIDHI. मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान के तहत पीएम मोदी आज सीधी पहुंचे। सीधी पेशाबकांड के बाद जहां सरकार की भारी किरकिरी हुई थी तो वहीं पीएम मोदी ने अपने भाषण में दलितों- आदिवासियों पर ही फोकस रखा। वहीं ओबीसी के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में दो नेताओं के बीच कपड़ाफाड़ पॉलिटिक्स चल रही है, दोनों अपने बेटों को सेट करने की राजनीति कर रहे हैं।

आदिवासियों के लिए कांग्रेस के पास नहीं था पैसा

पीएम मोदी ने सीधी में कहा कि कांग्रेस के पास कभी आदिवासियों के लिए पैसा ही नहीं रहता था। कांग्रेस ने आदिवासियों का विकास रोकने की कितनी कोशिश की, उन आदिवासी बहनों को सम्मान देने का काम केवल बीजेपी ने किया है। कांग्रेस को लगता था कि आदिवासी बहनों के खाते में पैसा डालना फिजूल है। लेकिन बीजेपी की सरकार ने आदिवासी समाज के लिए सरकार की तिजोरी को खोलकर रख दिया।

राशन योजना का भी किया जिक्र

पीएम मोदी ने सीधी में एक बार फिर राशन योजना को 5 साल बढ़ाने की बात का जिक्र किया। वे बोले कि मोदी की गारंटी है कि देश के किसी भी हिस्से में कोई भी गरीब परिवार भूखा नहीं सोएगा। उन्होंने गरीब कल्याण योजना में लगाए गए 2 लाख करोड़ रुपए का भी जिक्र किया।

सीधी में कह रहा हूं, सीधी मदद भेजी है

पीएम मोदी ने किसान कर्जमाफी के कांग्रेस के वादे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2018 में कांग्रेस कर्जमाफी का वादा लेकर आई थी। 15 महीने सरकार चलाई फिर भी कर्ज माफ नहीं कर पाए। हमने तो किसानों के खाते में सीधे पैसे डाले। पीएम मोदी ने कहा कि मैं सीधी में कह रहा हूं कि सीधी मदद भेजी है। उन्होंने कहा कि सीधी बीरबल की जन्मस्थली है। उन्होंने युवाओं से पहेली को सुलझाने के लिए पूछा। उन्होंने युवाओं से पूछा कि अनेक दशकों तक कांग्रेस का इकतरफा राज था। पंचायत से लेकर देश तक हर जगह इनकी सरकार थी। फिर ये क्यों कुछ ही राज्यों में सिमट गई?

कमलनाथ-दिग्विजय पर भी साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि मोदी को गाली देते-देते ये लोग पूरे ओबीसी समाज को गाली देने लगते हैं। उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के दो नेता कपड़ाफाड़ने वाली पॉलिटिक्स में लगे हैं। इनका ध्येय मप्र की सत्ता में दो बेटों को सेट करने का है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • PM's direct talk in Sidhi
  • speech based on Dalits
  • tribals and OBCs
  • birthplace of Birbal
  • सीधी में पीएम की सीधी बात
  • दलितों-आदिवासियों और ओबीसी पर बेस रहा भाषण
  • बीरबल की जन्मस्थली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज