पुलिस, होम गार्ड और अर्धसैनिक बल तैनात फिर भी लगी है पर्सनल सिक्योरिटी, क्या है ईवीएम रूम के बाहर का नजारा
Pooja Kumari | Nov 26, 2023, 24:00 IST
पुलिस, होम गार्ड और अर्धसैनिक बल तैनात फिर भी लगी है पर्सनल सिक्योरिटी, क्या है ईवीएम रूम के बाहर का नजारा
मध्य प्रदेश में चुनाव आयोग ने ईवीएम स्ट्रांग रूम के आसपास तीन-स्तरीय सुरक्षा प्रदान की है।
BHOPAL. मप्र में चुनाव आयोग ने ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर तीन स्तरीय सुरक्षा बल तैनात किया है। प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के बाद से ही अपनी किस्मत आजमा रहे कई उम्मीदवारों ने 24 घंटे निगरानी रखने के लिए सिक्योरिटी गार्ड को तैनात किया है। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर, खंडवा, जबलपुर, मुरैना और नर्मदापुरम में ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए उम्मीदवारों की ओर से सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं।
बता दें कि प्रदेश में चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किये जाएंगे। राज्य के सभी 52 जिला मुख्यालयों में स्थापित सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में स्टेट पुलिस, होम गार्ड और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और स्ट्रांग रूम के बाहर लगाई गई एलईडी स्क्रीन चौबीसों घंटे स्ट्रांग रूम के अंदर रखी सीलबंद ईवीएम का दृश्य दिखाती रहती है। साथ ही राजनीतिक दलों विशेषकर कांग्रेस और बसपा ने स्ट्रांग रूम पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने के लिए अपने एजेंटों को तैनात किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामदीन चौरसिया ने शुक्रवार को बताया कि खंडवा और ग्वालियर जिलों में कई कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपने संबंधित क्षेत्रों में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में किराए के सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया है। अनुनान लगाया जा रहा है कि कि जो उम्मीदवार ये मानते हैं कि उनके संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी लड़ाई कांटे की टक्कर की हो सकती है, उन्होंने इसके लिए पहले से ही कमर कस ली है।
ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर का नजारा
कांग्रेस ने किराए के सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava