पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने वाला नशेड़ी डॉक्टर सस्पेंड

Jitendra Shrivastava | Jun 07, 2024, 20:45 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश में भोपाल के बैरागढ़ सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण ठाकुर को सस्पेंड कर दिया गया है। भोपाल कलेक्टर के प्रस्ताव के बाद सिविल सेवा नियम के तहत कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया है...

नशेड़ी डॉक्टर सस्पेंड : भोपाल कलेक्टर के प्रस्ताव के बाद सिविल अस्पताल बैरागढ़ में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण ठाकुर सस्पेंड कर दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्रवीण ठाकुर को सिविल सेवा नियम के नियम के तहत तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। निलंबन अवधि में डॉक्टर प्रवीण ठाकुर का मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला भोपाल रहेगा।

कार्रवाई के लिए संभाग आयुक्त को भेजा था प्रस्ताव

THESOOTR
THESOOTR

बैरागढ़ सिविल अस्पताल में नशे में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर को संभाग आयुक्त ने निलंबित कर दिया है। चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल बैरागढ़ डॉ. प्रवीण ठाकुर द्वारा 21 मई 2024 को अस्पताल इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी के दौरा अपने कर्तव्य का निवर्हन नहीं करते हुए पुलिसकर्मी से बदसलूकी और अभद्र व्यवहार किया था। इसके बाद उक्त खबर मीडिया में आने के बाद शासन की छवि धूमिल होने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव संभाग आयुक्त को भेजा गया था। इसके बाद कलेक्टर जिला भोपाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला भोपाल नियत करने का आदेश प्रस्तावित किया।

टीआई को दो कौड़ी का आदमी कहा था

पुलिस की ओर से आरोप लगाया गया है कि बैरागढ़ ​सिविल अस्पताल में मंगलवार को ड्यूटी के वक्त डॉ. प्रवीण ठाकुर शराब पीकर पहुंचे। उन्होंने बैरागढ़ थाने से एक मामले में मेडिकल जांच कराने और डीएनए सैंपल की प्रक्रिया कराने आए पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की। सुबह नौ बजे पहुंचे पुलिसकर्मियों को दोपहर 12 बजे तक अस्पताल में बैठाकर रखा, लेकिन मेडिकल नहीं किया। थाना स्टाफ की ओर से इसकी सूचना बैरागढ़ थाना प्रभारी कमलजीत सिंह रंधावा को दी। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो पाया कि डॉ. ठाकुर नशे में झूम रहे थे। थाना प्रभारी ने इसकी शिकायत अस्पताल अधीक्षक डॉ. जेके जैन से की। इसके बाद मेडिकल किया गया।

ये वीडियो भी देखें...

https://www.youtube.com/watch?v=JrdG-cipCgo

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • नशेड़ी डॉक्टर सस्पेंड
  • सिविल अस्पताल बैरागढ़
  • डॉक्टर प्रवीण ठाकुर
  • प्रवीण ठाकुर सस्पेंड
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट