पूजा थापक सुसाइड केस : नवासे को देख भर आईं नाना की आंखें

Neel Tiwari | Sept 10, 2024, 23:15 IST
Share
thesootr
thesootr

पूजा थापक सुसाइड मामले में उनके बच्चे से मिलने के लिए पूजा के पिता ने हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस याचिका लगाई थी। जिसकी सुनवाई के बाद जब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में बच्चे को लाया गया तो अपने नवासे को देखकर नाना की आंखें नम हो गई...

मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल की पीआरओ और जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर पूजा थापक की आत्महत्या के बाद उनके 17 महीने के बेटे से मिलने के लिए पूजा के पिता द्वारा हाईकोर्ट में दायर याचिका की सुनवाई के बाद हाइकोर्ट ने बच्चे को कोर्ट में ही उसके नाना से मिलवाया।

पूजा थापक के पिता ने लगाई थी हाईकोर्ट में याचिका

इस मामले में पूजा थापक की मां माया थापक की ओर से पिता जगत नारायण थापक और भाई प्रखर थापक ने जबलपुर हाईकोर्ट में हेबियस कार्पस याचिका दायर की थी। इस मामले में याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि इस बच्चे के जन्म के बाद से ही बच्चा ज्यादातर अपने ननिहाल में ही रहा है और इस बच्चे से नाना नानी और मामा प्रखर का अत्यधिक लगाव है। बीते दिनों यह बच्चा अपने मामा के साथ विदेश भी गया था इसके सबूत के तौर पर कोर्ट में वीजा भी प्रस्तुत किया गया।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

फरार आरोपियों के साथ बच्चे के होने पर थी चिंता

मंगलवार 10 सितंबर को इस मामले की एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट को यह बताया गया की पूजा थापक की दहेज के लिए प्रताड़ना के बाद आत्महत्या मामले में आरोपी पति निखिल दुबे जेल में है और उसकी सास आशा दुबे फरार है। वहीं निखिल के पिता भी अंडरग्राउंड हैं। ऐसे में यह 17 माह का बच्चा किस हालात में होगा इसकी उन्हें चिंता है।

बच्चे की देखभाल के लिए निखिल के परिवार में भी हैं परिजन

अनावेदको की ओर से कोर्ट को यह बताया गया कि इस मामले में निखिल दुबे और उसके परिवार को आवेदकों के द्वारा ही झूठ फंसाया गया है। वहीं आरोप यह भी हैं कि पूजा थापक की आत्महत्या की वजह प्रताड़ना नहीं बल्कि, उसकी दूसरी शादी थी। हालांकि, कोर्ट ने यह कहा कि यह मामला अन्य कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं की जा सकती। कोर्ट को यह भी बताया गया कि बच्चे के पिता निखिल दुबे के परिवार में बच्चे की देखभाल करने के लिए उसके ताया-ताई जैसे सभी परिजन हैं।

हाईकोर्ट में ही बच्चे से मिले उसके नाना

कोर्ट ने इसके बाद यह सलाह दी कि बच्चे की कस्टडी का मामला फैमिली कोर्ट के जरिए हल होगा इसलिए इसके लिए नियम अनुसार आवेदन दायर किया जाए। पर इस प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बच्चे को अपने नाना से मिलवाने के लिए आदेशित किया इसके बाद निखिल के परिजन बच्चों को लेकर चीफ जस्टिस की कोर्ट में पहुंचे और वहां पर बच्चे से याचिकाकर्ता को मिलवाया गया।

बच्चे को नाना-नानी से मिलने देने पर बनी सहमति

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता महेंद्र पटेरिया ने बताया कि प्रत्यक्षीकरण के लिए जो याचिका लगाई गई थी उसमें कार्पस को कोर्ट में पेश किया गया है और इस मामले की सुनवाई इसके साथ ही खत्म हो गई है। अधिवक्ता महेंद्र पटेरिया ने यह भी बताया कि कोर्ट में इस बात पर भी सहमति बनी है कि नाना-नानी और मामा को बच्चे से मिलने दिया जाएगा। हालांकि, बच्चे की कस्टडी के मामले में फैमिली कोर्ट में फैसला होगा।

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • हाईकोर्ट
  • Habeas Corpus petition
  • पूजा थापक सुसाइड केस
  • चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा
  • जगत नारायण थापक
  • हेबियस कॉर्पस याचिका
  • जस्टिस विनय सराफ
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
CG Top News : रायपुर में चिराग पासवान की हुंकार और अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर में चिराग पासवान की हुंकार और अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित

By Sumit Kumar

विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित
अपनी ही सरकार से नाराज भाजपा विधायक कालू सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के सामने करेंगे भूख हड़ताल, कांग्रेस ने उठाए सवाल

By Sanjay Dhiman

अपनी ही सरकार से नाराज भाजपा विधायक कालू सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के सामने करेंगे भूख हड़ताल, कांग्रेस ने उठाए सवाल
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 58 फीसदी रही उपस्थिति, दूसरे चरण के बाकी रिजल्ट की तैयारी

By Sanjay Gupta

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 58 फीसदी रही उपस्थिति, दूसरे चरण के बाकी रिजल्ट की तैयारी
गोडावण संरक्षण को मिली कामयाबी, राज्य पक्षी पहली बार जंगल में, भूपेंद्र यादव रहे मौजूद

By Ashish Bhardwaj

गोडावण संरक्षण को मिली कामयाबी, राज्य पक्षी पहली बार जंगल में, भूपेंद्र यादव रहे मौजूद
छत्तीसगढ़ में LJP की एंट्री : चिराग पासवान ने रायपुर से फूंका चुनावी बिगुल, जल्द बनेगी राज्य इकाई

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में LJP की एंट्री : चिराग पासवान ने रायपुर से फूंका चुनावी बिगुल, जल्द बनेगी राज्य इकाई