करप्शन के हैवान के जवाब में कांग्रेस का ठगराज की झूठी जुबान

Rahul Garhwal | Sept 14, 2023, 24:00 IST
Share
करप्शन के हैवान के जवाब में कांग्रेस का ठगराज की झूठी जुबान
करप्शन के हैवान के जवाब में कांग्रेस का ठगराज की झूठी जुबान

भोपाल में जवान की तर्ज पर कल कमलनाथ के पोस्टर लगे थे। आज कांग्रेस ने शिवराज का पोस्टर ट्वीट किया है।

BHOPAL. देश पर शाहरुख खान की जवान फिल्म का खुमार छाया है। मध्यप्रदेश की राजनीति में जवान के पोस्टर को लेकर वॉर छिड़ा हुआ है। कल जवान के पोस्टर में कमलनाथ की फोटो एडिट करके दिखाया गया था। उन्हें करप्शन का हैवान बताया था। आज मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सीएम शिवराज का कार्टून ट्वीट किया है। इसे जवान के पोस्टर की तर्ज पर बनाया गया है।

ठगराज, 50 प्रतिशत कमीशन और घोटाले

कांग्रेस के ट्वीट में लिखा है कि ठगराज है वो सबसे बेईमान, 50% कमीशन है उसकी शान। पोस्टर पर लिखा है ठगराज की झूठी जुबान। चेहरे पर बंधी पट्टी पर जनता द्वारा विरोध लिखा है। इसके साथ ही महाकाल घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, व्यापमं घोटाला, फसल बीमा घोटाला और ई-टेंडरिंग घोटाले का जिक्र है।

कल दोनों पार्टियों ने साधी थी चुप्पी, आज कांग्रेस का पलटवार

गुरुवार को भोपाल में अलग-अलग जगहों पर पूर्व सीएम कमलनाथ के पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टरों पर करप्शन का हैवान लिखा गया था। करप्शननाथ फिल्म लिखा था। पोस्टर में स्कैनर भी दिया गया था। गुरुवार को पोस्टर को लेकर दोनों पार्टियों ने चुप्पी साध ली थी। आज कांग्रेस ने ट्वीट करके बीजेपी पर पलटवार किया है।

इन जगहों पर लगे थे कमलनाथ के पोस्टर

भोपाल में कमलनाथ के पोस्टर न्यू मार्केट,10 नंबर मार्केट, पीर गेट, डीबी मॉल के सामने, एमपी नगर, प्रगति पेट्रोल पंप, बिट्टन मार्केट, नादरा बस स्टैंड, कांग्रेस कार्यालय समेत कई अन्य जगहों पर लगाए गए थे। इन पोस्टरों के जरिए कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में हुए घोटाले के बारे में बताने की कोशिश की गई थी।

ये खबर भी पढ़िए..

आदिवासियों को रास नहीं आए उम्मीदवार, सामान्य वोटर्स से ज्यादा किया नोटा का इस्तेमाल, MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में एक जैसा ट्रेंड

पहले भी लगाए गए थे पोस्टर

ये पहली बार नहीं है, जब कमलनाथ के खिलाफ पोस्टर चिपकाए गए हो। इससे पहले भी उनके खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे, जिसमें कमलनाथ को वांटेड बताया गया था। इन पोस्टर पर एक स्कैनर दिया गया है, जिसे स्कैन करने पर कमलनाथ सरकार के 15 महीनों के कार्यकाल में हुए घोटालों की जानकारी दी गई थी।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Poster War in Madhya Pradesh
  • Poster of Shivraj
  • Poster of Kamal Nath
  • Poster on the lines of Jawan
  • मध्यप्रदेश में पोस्टर वॉर
  • शिवराज का पोस्टर
  • कमलनाथ के पोस्टर
  • जवान की तर्ज पर पोस्टर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई