रिजल्ट के बाद मिलेंगे पीएम विश्वकर्मा योजना के लोन
Shreya Nakade | May 19, 2024, 17:23 IST
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना
मध्य प्रदेश के विश्वकर्माओं को जल्द ही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 3 लाख का लोन मिलेगा। इस योजना का लाभ शिल्पकरा, कारीगर व हाथ और उपकरणों से काम करने वाले लोग उठा सकते हैं।
मध्य प्रदेश वासियों को जल्द ही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ( Pradhan Mantri Vishwakarma Scheme ) का लाभ मिलना शुरू होगा। चुनावी आचार संहिता खत्म होने के बाद सरकार इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन का आवंटन करना शुरू कर सकती है। दरअसल मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक हाई लेवल मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया है। CS (मुख्य सचिव) वीरा राणा समिति की अध्यक्ष होगी। इस कमेटी के गठन के बाद यह माना जा रहा है कि चुनावी आचार संहिता हटने के बाद जल्द ही इस योजना का लाभ लोगों को मिलने लगेगा। ऐसे में जान लीजिए कैसे उठाएं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ-
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना ( प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ) केंद्र सरकार द्वारा कारीगरों और शिल्पकारों के लिए सितंबर 2023 में शुरू की गई एक योजना है। इस योजना के अंतर्गत कारीगरों, शिल्पकारों व हाथों और उपकरणों से काम करने वालेव्यवसायिकों को अपना उद्योग लगाने के लिए लोन मिलेगा। सरकार से मिलने वाले इस लोन की राशि 3 लाख रुपए तक होगी। यह लोन 5 परसेंट के ब्याज पर मिलेगा। यह लोन दो चरणों में दिया जाएगा। पहले चरण में 1 लाख रुपए और दूसरे चरण में 2 लाख रुपए का लोन मिलेगा।
इसके अलावाकारीगरों और शिल्पकारों कोप्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें ₹500 प्रतिदिन स्टाइपेंड मिलेगा। योजना में व्यवसाय हेतु टूलकिट खरीदने के लिए ₹15,000 रुपए तक की धनराशि सरकार की तरफ से दिए जाने का प्रावधान है।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ( PM Vishwakarma Scheme ) के तहत कारीगरों, शिल्पकारों व हाथ और उपकरणों से काम करने वालों की एक सूची बनाई गई है। इस सूची में 18 व्यवसाय चिन्हित किए हैं। यह लोग योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस सूची मेंलोहार सुनार, मोची, नाई, धोबी, दर्जी, कुम्हार, मूर्तिकार, कारपेंटर, मालाकार, राज मिस्त्री, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, ताला बनाने वाले, मछली का जाला बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता डलिया, चटाई, झाड़ू बनाने वाले, पारंपरिक गुड़िया और खिलौना बनाने वाले शामिल हैं।
इसके अलावा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए कुछ योग्यताएं भी हैं-
पीएमविश्वकर्मा योजना लोन के लिएयोग्य आवेदक पीएम विश्वकर्मा पंजीकरण पोर्टल (www.pmvishwakarma.gov.in) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। लाभार्थी नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSCs) से भी आवेदन कर सकते हैं। योजना में नामांकन कराने के लिए आवेदक से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इस योजना के लिए नामांकन करने के दौरान लाभार्थियों को इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी-
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
पीएम विश्वकर्मा योजना पीएम विश्वकर्मा योजना लोन
क्या है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ?

कौन है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी ?
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ( PM Vishwakarma Scheme ) के तहत कारीगरों, शिल्पकारों व हाथ और उपकरणों से काम करने वालों की एक सूची बनाई गई है। इस सूची में 18 व्यवसाय चिन्हित किए हैं। यह लोग योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस सूची मेंलोहार सुनार, मोची, नाई, धोबी, दर्जी, कुम्हार, मूर्तिकार, कारपेंटर, मालाकार, राज मिस्त्री, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, ताला बनाने वाले, मछली का जाला बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता डलिया, चटाई, झाड़ू बनाने वाले, पारंपरिक गुड़िया और खिलौना बनाने वाले शामिल हैं।
इसके अलावा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए कुछ योग्यताएं भी हैं-
- आवेदक असंगठित क्षेत्र/अनऑर्गेनाइज सेक्टर में 18 निश्चित पारंपरिक व्यवसायों में से किसी एक में कारीगर या शिल्पकार के तौर पर काम कर रहा हो।
- रजिस्ट्रेशन की तारीख तक आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक ने पिछले 5 साल के दौरान स्वरोजगार या बिजनेस डेवलपमेंट के लिए केंद्रीय/राज्य-आधारित समान योजनाओं जैसे पीएम स्वनिधि, PMEGP, मुद्रा के तहत लोन न लिया हो। हालांकि, मुद्रा और स्वनिधि के आवेदक जिन्होंने अपना लोन पूरी तरह से चुका दिया है, वे पीएम विश्वकर्मा के तहत लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- किसी भी सरकारी सेवा (केंद्र/राज्य) में कार्यरत आवेदक और उसके परिवार के सदस्य (पति/पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे) इस योजना के लिए योग्य नहीं हैं।
- इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन और लाभ परिवार के केवल एक सदस्य तक को ही मिलेगा।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए कैसे करें अप्लाई ?
पीएमविश्वकर्मा योजना लोन के लिएयोग्य आवेदक पीएम विश्वकर्मा पंजीकरण पोर्टल (www.pmvishwakarma.gov.in) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। लाभार्थी नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSCs) से भी आवेदन कर सकते हैं। योजना में नामांकन कराने के लिए आवेदक से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इस योजना के लिए नामांकन करने के दौरान लाभार्थियों को इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी-
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक के अकाउंट का स्टेटमेंट
- राशन कार्ड
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
पीएम विश्वकर्मा योजना पीएम विश्वकर्मा योजना लोन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari