आज से पांच दिनों तक मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल
Aman Vaishnav | Jun 15, 2026, 09:43 IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एमपी दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वे बैतूल, ओंकारेश्वर (खंडवा), जबलपुर और कूनो में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
समझें क्या है पूरा मामला...
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून से 22 जून तक मध्य प्रदेश के 5 दिनों के दौरे पर रहेंगी।
- राष्ट्रपति बैतूल, खंडवा, जबलपुर और श्योपुर जिलों का दौरा करेंगी।
- राष्ट्रपति के साथ कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल रहेंगे।
- जबलपुर में 20 साल बाद किसी राष्ट्रपति की मौजूदगी में विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित होगा।
राष्ट्रपति का एमपी दौरा क्यों है खास?
हर जिले में कुछ खास कार्यक्रम तय हैं। कहीं आदिवासी सम्मेलन है तो कहीं योग दिवस, कहीं धार्मिक आयोजन तो कहीं वन्यजीव भ्रमण। यह दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है।
68199f29bc07d-president-droupadi-murmu-is-set-to-visit-sabarimala-temple-063323604-16x9-493500
बैतूल में आदिवासी महासम्मेलन
सम्मेलन का विषय आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण है। वहीं, राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी। वे सभा को संबोधित भी करेंगी।
बता दें कि जिले में लगभग एक हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा का बहुस्तरीय घेरा तैयार किया गया है। हेलीपैड, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और चिकित्सा सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन हो।
IMG_6985-733159
ओंकारेश्वर में आरती और रात्रि विश्राम
वहीं 19 जून को एक और खास कार्यक्रम है। इसमें सिकल सेल बीमारी से जुड़ा आयोजन होगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी इस कार्यक्रम में रहेंगे।
1000463197_1757162187-664916
जबलपुर में योग दिवस और दीक्षांत समारोह
इसके अलावा जबलपुर में एक विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह भी होगा। राष्ट्रपति इसमें मुख्य अतिथि होंगी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार विशिष्ट अतिथि के रूप में रहेंगे। यह दीक्षांत समारोह करीब दो दशकों बाद किसी राष्ट्रपति की मौजूदगी में हो रहा है।
इससे पहले 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इस विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में आए थे। इस बार 141 छात्र-छात्राओं को कुल 240 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। साथ ही, 182 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि मिलेगी।
श्योपुर में कूनो का वन्यजीव भ्रमण
रात वहीं ठहरेंगी। 22 जून की सुबह कूनो का भ्रमण करेंगी। सुबह दस बजे वहां से रवाना हो जाएंगी।
श्योपुर में आईएएस शीला दाहिमाकी अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है। 20 से 22 जून के बीच कराहल-विजयपुर अनुभाग क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। कूनो रेस्टहाउस के आसपास साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं।
Kuno_park_and_Cheetahs-944177
चारों जिलों में प्रशासन तैयार
प्रशासन का कहना है कि सभी तैयारियां समय पर पूरी होंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया जा रहा है।
ये खबरें भी पढ़िए...
अफसरों की खींचतान में फंसा करोड़ों का निवेश, सिया अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी
एमपी में खत्म होंगे 6 पुराने श्रम कानून, रातभर खुल सकेंगे थिएटर और रेस्टोरेंट
लंदन से वाग्देवी की मूर्ति वापस लाने के दावों की खुली पोल, RTI में हुआ खुलासा
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA