बागेश्वर धाम जा सकते हैं पीएम मोदी, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया न्योता

Sandeep Kumar | Feb 06, 2025, 08:02 IST
prime-minister-modi-bageshwar
माना जा रहा है कि बागेश्वर धाम ट्रस्ट द्वारा बनाए जा रहे कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला पीएम मोदी रखेंगे। इसके बाद, वह भोपाल जाएंगे और रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi ) 23 फरवरी को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम का दौरा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि बागेश्वर धाम (Bageshwar dham ) ट्रस्ट द्वारा बनाए जा रहे कैंसर हॉस्पिटल ( Cancer Hospital ) की आधारशिला पीएम मोदी रखेंगे। इसके बाद, वह भोपाल जाएंगे और रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। हालांकि, अभी तक पीएमओ की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि प्रधानमंत्री मोदी इस निमंत्रण पर बागेश्वर धाम जाएंगे या नहीं।



ये खबर भी पढ़िए...पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आदिवासी जन जागृति सम्मेलन में किया ऐलान: बनाएंगे बागेश्वर सेना



ये खबर भी पढ़िए...बाबा बागेश्वर बोले- 'कुंभ की जमीन अब्बा की नहीं, हमारे बब्बा की है'



धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भेजा निमंत्रण

बागेश्वर धाम के प्रमुख और प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पीएम मोदी को इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है, लेकिन पीएमओ (PMO) की तरफ से इसका जवाब अभी नहीं आया है। बागेश्वर धाम सरकार हाल ही में अपने मोक्ष संबंधित बयान को लेकर चर्चा में रही है।



ये खबर भी पढ़िए...धीरेंद्र शास्त्री को धमकी- बागेश्वर बाबा तेरी उल्टी गिनती शुरू हो गई



कैंसर हॉस्पिटल बागेश्वर धाम का सपना

बताया जा रहा है कि बागेश्वर धाम में 23 फरवरी को कैंसर हॉस्पिटल का भूमि पूजन किया जाना है। पहले चरण में तीन वर्षों में 100 बिस्तरों वाला एक आधुनिक हॉस्पिटल तैयार किया जाएगा। पीएम मोदी को इस भूमि पूजन समारोह में आमंत्रित किया गया है। यह कैंसर हॉस्पिटल बागेश्वर धाम के प्रमुख का सपना है, और इसे समाज के लिए एक बड़ा योगदान माना जा रहा है।



ये खबर भी पढ़िए...बागेश्वर बाबा की अगली पदयात्रा छत्तीसगढ़ में... नक्सलगढ़ में करेंगे कथा



FAQ

  1. क्या प्रधानमंत्री मोदी बागेश्वर धाम आ रहे हैं?
    प्रधानमंत्री मोदी 23 फरवरी को बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला रखने के लिए आ सकते हैं।
  2. बागेश्वर धाम के कैंसर हॉस्पिटल की विशेषताएं क्या हैं?
    बागेश्वर धाम का कैंसर हॉस्पिटल तीन साल में 100 बिस्तरों का होगा और इसमें सभी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। यह अस्पताल बागेश्वर धाम के ट्रस्ट द्वारा बनवाया जा रहा है।




Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • बागेश्वर धाम
  • मध्य प्रदेश
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • Dhirendra Krishna Shastri
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • mp hindi news
  • कैंसर हॉस्पिटल