भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी का हो रहा आगमन, बीना पेट्रो केमिकल प्लांट की आधारशिला रखेंगे, मौसम तय करेगा आगे का कार्यक्रम

Chandresh Sharma | Sept 14, 2023, 24:00 IST
Share
भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी का हो रहा आगमन, बीना पेट्रो केमिकल प्लांट की आधारशिला रखेंगे, मौसम तय करेगा आगे का कार्यक्रम
भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी का हो रहा आगमन, बीना पेट्रो केमिकल प्लांट की आधारशिला रखेंगे, मौसम तय करेगा आगे का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। मध्यप्रदेश के सागर जिले की बीना रिफाइनरी में वे एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।

BHOPAL. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। मध्यप्रदेश के सागर जिले की बीना रिफाइनरी में वे एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वे यहां 50 हजार करोड़ रुपए की लागत वाले पेट्रो केमिकल प्लांट का शिलान्यास करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 8.45 पर प्रधानमंत्री मोदी भोपाल पहुंचने वाले हैं। यदि मौसम साफ रहा तो यहां से बीना जाने का कार्यक्रम है अन्यथा भोपाल से ही सभा को संबोधित करेंगे।

यह भी मिलेंगी सौगातें

पीएम बीना रिफाइनरी में जिस प्लांट का शिलान्यास करने जा रहे हैं वह 5 साल में बनकर तैयार होगा। दावा किया जा रहा है किइससे 2.15 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा पीएम 10 औद्योगिक परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। दावा है कि इन परियोजनाओं के जरिए 1 लाख करोड़ का निवेश बढ़ेगा। इनमें नर्मदापुरम औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम मेगा इंडस्ट्रियल पार्क, शाजापुर और गुना के औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। सीएम शिवराज का दावा है कि पीएम मोदी का यह दौरा काफी बड़ी सौगात है। एमपी में एक जगह पर सबसे बड़ा निवेश है।

लगातार कर रहे एमपी के दौरे

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी हाल ही में कई मर्तबा मध्यप्रदेश के दौरे कर चुके हैं। हालिया दौरे चुनाव प्रचार के मोड वाले बताए जा रहे हैं। आज पीएम मप्र और छग का दौरा करेंगे। 18 सितंबर को ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण होना है। इस कार्यक्रम में भी उनके शिरकत करने का प्रोग्राम है, हालांकि 18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र आहूत किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी जगह सीएम शिवराज ही मूर्ति का अनावरण करें। इसके बाद 25 सितंबर को भी पीएम का मप्र दौरा प्रस्तावित है। उस दिन बीजेपी ने कार्यकर्ताओं का महाकुंभ भोपाल के जंबूरी मैदान पर आयोजित किया है।

Tags:
  • PM Modi's arrival in MP
  • will give a gift of Rs 50 thousand crore
  • Bina Petro Chemical Plant
  • MP में PM मोदी का आगमन
  • 50 हजार करोड़ की देंगे सौगात
  • बीना पेट्रो केमिकल प्लांट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच