इंदौर में बोली प्रियंका गांधी- विराट और प्याज दोनों की सेंचुरी हो गई, मोदीजी अभी भी महंगाई पर चुप

BP Shrivastava | Nov 07, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में बोली प्रियंका गांधी- विराट और प्याज दोनों की सेंचुरी हो गई, मोदीजी अभी भी महंगाई पर चुप
इंदौर में बोली प्रियंका गांधी- विराट और प्याज दोनों की सेंचुरी हो गई, मोदीजी अभी भी महंगाई पर चुप

प्रिंयका गांधी ने कहा, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब मोदीजी की कहते थे कि सचिन की सेंचुरी हो गई, प्याज के दामों की भी होने वाली है। लेकिन अब वो चुप हैं।

संजय गुप्ता, INDORE. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इंदौर में विधानसभा पांच में चुनावी सभा को संबोधित किया। अपने 40 मिनट के भाषण में उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, लाड़ली बहना योजना से लेकर हर धर्म, जातिगत गणना सभी मुद्दों को छुआ। महंगाई को लेकर उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार केंद्र में थी, तब नरेंद्र मोदीजी की कहते थे कि सचिन की सेंचुरी हो गई, प्याज के दामों की भी होने वाली है। लेकिन आज विराट की सेंचुरी हो गई और प्याज की भी, लेकिन अब वो कुछ नहीं बोल रहे हैं। मंच पर रणदीप सुरजेवाला के साथ ही, सुरेश पचौरी, शोभा ओझा, कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल, जीतू पटवारी, पिंटू जोशी, राजा मांधवानी, शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा, महेश जोशी व अन्य उपस्थित थे। प्रियंका गांधी आठ नवंबर को फिर इंदौर आ रही है, उनका इंदौर विधानसभा एक और सांवेर में प्रचार का कार्यक्रम तय हो रहा है।

लाड़ली बहना में रुपए चुनाव के पहले क्यों? महिलाएं तो सालों से परेशान

प्रियंका गांधी ने लाड़ली बहना को लेकर सतर्कता भरे शब्दों में अपनी बात कही और कहा कि यह चुनाव के समय ही क्यों याद आई क्या महिलाएं, बहने पहले परेशान नहीं थी? वह सालों से परेशान है तो फिर चुनाव के समय ही यह योजना क्यों आई? यह ऐसा ही करते हैं चुनावी वादे करते हैं, ध्यान भटकाने के लिए धर्म, जाति की बात करेंगे, लेकिन विकास की बात नहीं करेंगे।

हमारा खून खराब बोलते हैं मोदीजी, क्या पैथलेब खोली

प्रियंका ने कहा कि मोदीजी कहते हैं कि कुछ लोग इंदिराजी के नाम से वोट मांगते हैं। वह मेरे लिए बोल रहे थे। वो जब नेहरू जो हर भाषण में याद करते हैं तो क्या मैं एक-दो बार उनका नाम नहीं ले सकती? मोदीजी कहते हैं हमारा खून खराब है, मुझे पता नहीं चला उन्होंने कब पैथलेब खोल ली, अगली बार तबीयत खराब होने पर उन्हें ही खून टेस्टिंग के लिए भेज दूंगी।

किन्हें दें वोट यह बताया प्रियंका ने मंत्र

प्रियकां गांधी ने सीधे तौर पर वोट नहीं मांगा, उन्होंने कहा मैं वोट नहीं मांग रही हूं। आपकी जागरूकता मांग रही हूं। यदि लगता है 18 साल में आपका विकास हुआ तो फिर दीजिए उन्हें वोट, लगता है उन्होंने आपका विकास किया है? जब वोट डालने जाएं तो सोचें किस राजनीति ने आपके लिए काम किया है। किसने ध्यान नहीं भटकाया, किसने जज्बातों से खेला नहीं, बल्कि आदर किया, किसके मन में आपके लिए असली श्रृद्धा है, दिखावे की नहीं। जागरूक बनकर वोट डालिए। नहीं तो 18 साल बाद फिर 5 साल और बर्बाद हो जाएंगे।

भाषण की शुरुआत खजराना गणेश की जय से

विधानसभा पांच में ही खजराना गणेश मंदिर है। गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत खजराना गणेश मंदिर के जयकारे से की। भगवान महाकाल और ओंकारेश्वर को भी याद किया तो इंदौर के खानपान और बिंदास लोगों के नेचर को भी याद किया।

22 हजार घोषणाएं की हैं बीजेपी ने 22 भी पूरी नहीं कीं

उन्होंने कहा कि आज महंगाई और बेरोजगारी है। रोजगार नहीं मिल रहा है, लेकिन पद खाली हैं। गैस सिलेंडर के दाम 1200-1400 हो गए, चुनाव के समय कम कर रहे हैं। अभी तक 22 हजार घोषणाएं कर चुके और 22 भी पूरी नहीं हुईं। तीन साल में 21 लोगों को रोजगार दिया।

घोटालों और कृषि मंत्री के बेटे के वायरल वीडियो का भी जिक्र

प्रियंका गांधी ने भाषण में कहा कि यहां एक वीडियो वायरल हुआ है। शायद कृषि मंत्री (केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का नाम नहीं लिया) के बेटे का है, करोड़ों के लेन-देन की बात हो रही है। किसी नेता का कुछ नहीं जाता, सभी के बच्चे बाहर पढ़ रहे हैं। नुकसान आपका, आपकी संपत्ति का होता है। अडाणी, अंबानी आपकी संपत्ति ले रहे हैं। नेता को हवा में मत उड़ने दो, कोई भी हो भले हम हों, जमीन पर ले आओ।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • Indore News
  • इंदौर समाचार
  • bjp mp
  • बीजेपी मप्र
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Priyanka Gandhi spoke in Indore
  • प्रियंका गांधी इंदौर में बोलीं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज