अल्बानिया से सुरक्षित लौटी एमपी की पहलवान प्रियांशी प्रजापत, युद्ध के चलते फंसी थी

Aman Vaishnav | Mar 05, 2026, 13:56 IST
Share
priyanshi prajapat wrestling silver medal tirana albania return mp
priyanshi prajapat wrestling silver medal tirana albania return mp

उज्जैन की पहलवान प्रियांशी प्रजापत अल्बानिया से सुरक्षित लौट आई हैं। उन्होंने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता था। मध्य-पूर्व एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव के कारण प्रियांशी वहां फंस गई थीं।

अल्बानिया के तिराना शहर में वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज हुई थी। इस सीरीज मध्यप्रदेश की खिलाड़ी प्रियांशी प्रजापत ने भी हिस्सा लिया था। प्रियांशी ने इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अल्बानिया से उनकी सुरक्षित वापसी के लिए खास पहल की थी। उनके प्रयासों के बाद प्रियांशी सुरक्षित भारत लौट आई हैं।

प्रियांशी के घर पहुंचने पर उनके माता-पिता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया है। वहीं मुख्यमंत्री ने भी प्रियांशी को शानदार प्रदर्शन और रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।

b66abbe1-939
b66abbe1-939


प्रियांशी के परिवार से सीएम ने की बात

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में रहने वाले प्रियांशी के परिवार से वीडियो कॉल पर बात की है। इस दौरान प्रियांशी के पिता ने मुख्यमंत्री का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। अल्बानिया में वर्ल्ड रेसलिंग प्रतियोगिता 24 से 28 फरवरी के बीच हुई थी।

इसमें 26 फरवरी को प्रियांशी ने अपना मुकाबला जीत लिया था। उन्होंने कजाकिस्तान, अमेरिका और अल्बानिया की पहलवानों को हराकर शानदार प्रदर्शन किया था। पिछले साल एशियन सीरीज में भी प्रियांशी ने स्वर्ण पदक जीता था।

70144497-6d7
70144497-6d7


युद्ध के चलते फंसी थी प्रियांशी

मध्य-पूर्व एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव के कारण प्रियांशी और उनके साथ गए सभी खिलाड़ी वहां फंस गए थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव मदद की है। जब सीएम मध्यप्रदेश कुश्ती क्षेत्र के अध्यक्ष थे, तब भी उन्होंने प्रियांशी को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी थी।

ये भी जानें...इजराइल-ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच खाड़ी देशों में रहने वाले मध्य प्रदेश के लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से लोग आपातकालीन स्थितियों में सरकार से संपर्क कर सकते हैं।

इस कंट्रोल रूम का नंबर और ईमेल के जरिए लोग मदद ले सकते हैं। यह कंट्रोल रूम उन लोगों के लिए है जो खाड़ी देशों में पढ़ाई, काम, बिजनेस या किसी और वजह से रह रहे हैं। अगर किसी को किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो, तो वह सीधे इस कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।

अगर जरूरत पड़ी तो भारत सरकार और अन्य एजेंसियों से भी संपर्क किया जाएगा और उनकी मदद दिलवाने की कोशिश की जाएगी। ये सारी मदद कंट्रोल रूम के जरिए ही होगी।

संपर्क कैसे करें?

मध्यप्रदेश सरकार ने खाड़ी देशों में रहने वाले सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो, तो वे 24x7 चलने वाले कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005

व्हाट्सएप नंबर: 9818963273

ई-मेल: mphelpdeskgulf@gmail.com

अभी भी फंसे हैं लोग

दरअसल ईरान के दुबई पर हमले के बाद कई लोग वहां फंस गए थे। हालांकि कुछ लोग अब भारत लौट आए हैं। अभी भी कई लोग खाड़ी देशों के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं। इन लोगों ने वीडियो जारी कर सरकार से मदद मांगी है। सरकार के इस कदम से खाड़ी देशों में रह रहे लोगों को राहत मिलेगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

ईरान-इजराइल वॉर की आंच भारत तक, 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट जाने से पहले करें ये...

ईरान-इजरायल युद्ध से किसानों की बढ़ी चिंता, निर्यात पर पड़ रहा है असर

एमपी न्यूज: खाड़ी देशों में फंसे एमपी के निवासियों को राहत, मोहन सरकार ने दिल्ली में बनाया कंट्रोल रूम

Iran-Israel War: युद्ध का असर: पेट्रोल-डीजल से लेकर सोना तक हो सकता है महंगा

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • दुबई
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • इजराइल
  • अमेरिका
  • उज्जैन
  • पहलवान
  • ईरान
  • स्वर्ण पदक जीता
  • रेसलिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज