पीआरओ पूजा थापक का पति गिरफ्तार, सास अभी भी फरार, डिमांड पूरी न होने पर निखिल करता था प्रताड़ित

मंत्री प्रहलाद पटेल की PRO पूजा थापक के सुसाइड केस में उनके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दिल्ली में अपने दोस्त के घर छिपा था। वहीं आरोपी सास की तलाश अभी जारी है। 

Advertisment
author-image
Pratibha ranaa
New Update
 PRO पूजा थापक
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पीआरओ पूजा थापक की मौत के बाद उनके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि सास अभी भी फरार कल रही है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बता दें, 9 जुलाई को पूजा थापक ने अपने घर में सुसाइड कर लिया था। पूजा जनसंपर्क में असिस्टेंट डायरेक्टर थीं।

आरोपी पति गिरफ्तार

पूजा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पूजा के परिजनों की शिकायत के बाद गोविंदपुरा पुलिस ने 16 जुलाई को दहेज मृत्यु, आत्महत्या के लिए मजबूर करने और प्रताड़ित करने की धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपी पति निखिल दुबे और उसकी मां आशा दुबे तब से ही फरार चल रहे थे। हालांकि अब निखिल पुलिस की गिरफ्त में है। 

बताया जा रहा है कि निखिल अपने एक दोस्त के घर छिपा था। पुलिस ने आरोपी की लोकेशन को ट्रेस कर उसके अरेस्ट किया है। रविवार को टीम उसे भोपाल ले आई है। रविवार की शाम को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।

फांसी पर लटका मिला था शव

जानकारी के मुताबिक 9 जुलाई रात को पूजा का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पूजा ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली थी। पति ने जब पूजा को फांसी के फंदे पर लटका देखा, तो वह उसे तत्काल एम्स लेकर पहुंचा था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। 

ये खबर भी पढ़िए...जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने किया सुसाइड, जानिए पूरा मामला

आत्महत्या के उकसाने के मामले में फरार

जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक पूजा थापक की मौत के बाद उनके पति निखिल दुबे और सास आशा दुबे आत्महत्या के उकसाने के मामले में फरार थे। मृतिका के पिता ने उसके ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद जांच में गोविंदपुरा पुलिस ने पति निखिल दुबे और सास आशा दुबे के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

2 साल पहले हुई थी शादी

ग्वालियर निवासी पूजा थापक की शादी साल 2022 में भोपाल के साकेत नगर में रहने वाले निखिल दुबे से हुई थी। निखिल अरेरा हिल्स स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक संचालक है। एक साल का बेटा है।  बताया जाता है कि शादी के बाद से ही दोनों में अक्सर किसी ना किसी बाद को लेकर विवाद होता रहता था। 

फोन पर कहा बेटी को बचा लो

पूजा ने फांसी लगाने से पहले अपनी मां को कॉल कर कहा था कि मां फिर से लड़ाई-झगड़े होने लगे हैं। अब मुझसे बर्दाश्त नहीं होता। मैं मर रही हूं। फोन कट होते ही पूजा की मां घबरा गईं। उन्होंने दामाद निखिल दुबे को घटना की जानकारी दी। निखिल बेडरूम में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था।

पटेल की जनसंपर्क अधिकारी थीं पूजा

पूजा थापक मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक थीं। वर्तमान में वह प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री प्रहलाद पटेल की जनसंपर्क अधिकारी थीं। जबकि उनके पति भी मध्यप्रदेश सरकार सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वैज्ञानिक हैं और सहायक संचालक स्तर के ही अधिकारी हैं।

pratibha rana

thesootr links



  द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

 

 

 

जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक पूजा थापक मंत्री प्रहलाद पटेल MP PRO Suicide Case Update PRO Pooja Thapak पूजा थापक सुसाइड केस