जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने किया सुसाइड, जानिए पूरा मामला

30 वर्षीय पूजा थापक गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के साकेत नगर में पति के साथ रह रही थीं। पूजा थापक मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक थीं। आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है...

Advertisment
author-image
Pratibha ranaa
एडिट
New Update
पूजा थापक
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की अधिकारी पूजा थापक ने सुसाइड कर लिया है। माना जा रहा है कि पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने आत्महत्या की है। पूजा जनसंपर्क में असिस्टेंट डायरेक्टर थीं।

फांसी पर लटका मिला शव

जानकारी के मुताबिक 9 जुलाई रात को पूजा का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पूजा ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पति ने जब पूजा को फांसी के फंदे पर लटका देखा, तो वह उसे तत्काल एम्स लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि पुलिस उनके मोबाइल की जांच कर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

पति- पत्नी में अक्सर होते थे लड़ाई- झगड़े

जानकारी के मुताबिक पूजा थापक अपने पति के साथ साकेत नगर में पति के साथ रहती थीं। उनकी शादी दो साल पहले हुई थी। उनका एक साल का बेटा भी है। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही दोनों में अक्सर किसी ना किसी बाद को लेकर विवाद होता रहता था। 

पटेल की जनसंपर्क अधिकारी थीं पूजा

पूजा थापक मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक थीं। वर्तमान में वह प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री प्रहलाद पटेल की जनसंपर्क अधिकारी थीं। जबकि उनके पति भी मध्यप्रदेश सरकार सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वैज्ञानिक हैं और सहायक संचालक स्तर के ही अधिकारी हैं।

pratibha rana

thesootr links



  द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

 

 

मंत्री प्रहलाद पटेल जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक पूजा थापक ने की आत्महत्या