कमलनाथ की 15 माह की सरकार के अधूरे कामों को पूरा करने का वचन, 2018 के वचन पत्र में 973 घोषणाओं में से कई प्रमुख वादे अधूरे

The Sootr CG | Oct 18, 2023, 24:00 IST
Share
कमलनाथ की 15 माह की सरकार के अधूरे कामों को पूरा करने का वचन, 2018 के वचन पत्र में 973 घोषणाओं में से कई प्रमुख वादे अधूरे
कमलनाथ की 15 माह की सरकार के अधूरे कामों को पूरा करने का वचन, 2018 के वचन पत्र में 973 घोषणाओं में से कई प्रमुख वादे अधूरे

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 2023 के लिए अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने 2018 में 112 पन्ने के वचन पत्र में 973 घोषणाएं शामिल की थी। इसमें कई प्रमुख वादे अभी वादे अधूरे हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 2023 के लिए अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। इसमें 15 माह की सरकार के अधूरे कामों को भी पूरा करने का भी वचन दिया गया है। कांग्रेस ने 2018 में 112 पन्ने के वचन पत्र में 973 घोषणाएं शामिल की थी। इसमें कई प्रमुख वादे अभी वादे अधूरे हैं। कांग्रेस की तरफ से इस बार फिर अपने कई अधूरे वादे पूरा करने का वचन दिया है।

बेरोजगारी भत्ता देने का फिर वादा

कांग्रेस ने पिछली बार बेरोजगारी भत्ते की न्यूनतम सीमा 2500 रुपए और अधिकतम सीमा चार हजार रुपए करने का वादा किया था। इस वादों को सरकार ने पूरा नहीं किया था। सरकार ने इस बार युवाओं को रोजगार देने के लिए समग्र युवा रोजगार नीति बनाने का वादा किया है। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अधिकतम दो वर्ष तक 1500 से तीन हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

दो लाख रुपए तक का कर्जा माफ होगा

कांग्रेस ने पिछली बार 75 हजार 800 करोड़ के कर्ज माफी का वादा किया था। इसमें कांग्रेस सिर्फ 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। इस बार कांग्रेस ने फिर दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का वादा किया है। किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज आपराधिक प्रकरण वापस लिए जाने का वादा किया था। इस पर कार्रवाई शुरू हुई, जिसमें कुछ मामले ही वापस हो पाए। किसानों को डीजल-पेट्रोल खरीद में छूट देने का वादा किया, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हो पाया। नई फसल बीमा योजना लागू करने का वादा पूरा नहीं हो पाया।

पिछली सरकार में महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाने का वादा किया था

कांग्रेस ने पिछली साल महिलाओं को सुरक्षा के लिए स्मार्ट फोन देने का वादा किया था, लेकिन यह वादा पूरा नहीं किया। इस बार महिला सुरक्षा एप इंस्टॉल कराने का वादा किया है। इसके अलावा महिलाओं को स्मार्ट कार्ड और हेल्थ कार्ड भी जारी नहीं हो पाया। इस बार महिलाओं का 25 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा का वादा किया गया है। निराश्रित महिलाओं की पेंशन 300 से बढ़ाकर एक हजार करने का वादा किया था। इसे बढ़ाकर 600 रुपए किया गया। इस बार फिर इसे बढ़ाकर 1200 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया है। इसके अलावा विवेकानंद युवा शक्ति मिशन शुरू करने का वादा किया था। यह वादा पूरा नहीं हुआ। इस बार फिर वादा किया है। ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले को 51 हजार रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाया है। प्रांतीय ओलंपिक खेलों के आयोजन भी नहीं हो पाया।

श्रीराम वन गमन पथ का वादा

रामपथ गमन का प्रदेश की सीमा तक निर्माण। इसका काम शुरू हुआ, लेकिन बंद हो गया। अब फिर प्रदेश में श्रीराम वन गमन पथ का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने का वादा किया है। इसके अलावा परिक्रमा पथ पर हर 15 किमी पर विश्राम स्थल बनेगा। यह वादा अधूरा ही रहा। वहीं, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नया विभाग खोलने का वादा किया, लेकिन यह पूरा नहीं हो पाया।

ये खबर भी पढ़िए...

दिग्विजय सिंह ने नाराज नेताओं से की धैर्य रखने की अपील, कहा- तथ्यों के साथ AICC को दें प्रतिवेदन, अवश्य मिलेगा न्याय

यह भी वादे रहे अधूरे

  • जन आयोग का गठन कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई
  • विधान परिषद का गठन
  • वकीलों, पत्रकारों के लिए सुरक्षा अधिनियम
  • नया सवेरा कार्यक्रम में रसोई गैस पर 100 रुपए की छूट।
  • सीवेज सफाई कर्मियों का 25 लाख तक का बीमा।
  • एससी-एसटी को जमीन का मालिकाना हक।
  • एससी-एसटी को ठेकों और सरकारी खरीद में 30 फीसदी आरक्षण।
  • संवैधानिक संस्थाओं के चयन में एससी-एसटी-ओबीसी का प्रतिनिधित्व अनिवार्य।
Tags:
  • कमलनाथ
  • Kamal Nath
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Congress's 2023 promissory note
  • Congress's 2018 promissory note
  • कांग्रेस का 2023 का वचन पत्र
  • कांग्रेस का 2018 का वचन पत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज