इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी मांधवानी की संपत्ति 12.68 करोड़ और कर्ज 13.92 करोड़, विशाल पटेल की संपत्ति 5 साल में 74 करोड़ रुपए बढ़ी
Rahul Garhwal | Published:
इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी मांधवानी की संपत्ति 12.68 करोड़ और कर्ज 13.92 करोड़, विशाल पटेल की संपत्ति 5 साल में 74 करोड़ रुपए बढ़ी
इंदौर विधानसभा-4 से कांग्रेस प्रत्याशी मांधवानी की संपत्ति 12.68 करोड़ और कर्ज 13.92 करोड़ है। देपालपुर विशाल पटेल की संपत्ति 5 साल में 74 करोड़ रुपए बढ़ी।
संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में कांग्रेस के इंदौर विधानसभा-4 के प्रत्याशी पिन्नालाल उर्फ राजा मांधवानी की संपत्ति तो 12.68 करोड़ रुपए है, लेकिन उन पर कर्ज, देयताएं इससे ज्यादा होकर कुल 13.92 करोड़ रुपए है। वहीं कांग्रेस के देपालपुर के प्रत्याशी विशाल पटेल की संपत्ति 5 साल में 74 करोड़ रुपए बढ़ गई है। यानी हर माह 1.23 करोड़ रुपए की संपत्ति बढ़ती गई।
पिन्नालाल उर्फ राजा मांधवानी की संपत्ति का और कर्ज का ब्यौरा ऐसा
3 दिनों के लिए मध्यप्रदेश आ रहे अमित शाह, जबलपुर में लेंगे पदाधिकारियों की बैठक, जुन्नारदेव भी जाएंगे
बीजेपी की मालिनी गौड़ की संपत्ति 4.87 करोड़ रुपए
पिन्नालाल उर्फ राजा मांधवानी की संपत्ति का और कर्ज का ब्यौरा ऐसा
- राजा मांधवानी की चल संपत्ति 11.24 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति 1.44 करोड़ रुपए है। इस तरह कुल संपत्ति 12.68 करोड़ रुपए है।
- वहीं उन पर 7 करोड़ से ज्यादा बैंक लोन और करीब इतनी ही इनकी देयताएं हैं। इस तरह कुल देयताएं उन पर 13.92 करोड़ रुपए है। जो कुल संपत्ति से भी ज्यादा है।
- वहीं पत्नी की चल संपत्ति 7.85 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति 4.87 करोड़ रुपए है। कुल संपत्ति 12.72 करोड़ रुपए है। पत्नी पर कुल देयताएं 10.24 करोड़ रुपए है।
- मांधावनी दंपती की कुल संपत्ति 25.40 करोड़ रुपए है और देयताएं 24.16 करोड़ है।
- उनकी सालाना आय 1 साल पहले 39 लाख प्रति साल थी जो अब14.72 लाख प्रति साल है। पत्नी की सालाना आय 15.40 लाख रुपए है। कमाई का जरिया व्यापार है।
- सालाना आय 2.79 करोड़ रुपए है। जो साल 2018 में केवल 25 लाख रुपए थी यानी 5 साल में सालाना आय 7 गुना बढ़ गई। पत्नी की सालाना आय 3.70 लाख रुपए प्रति साल है।
- उन पर प्रतिबंधात्मक धारा-188 के 3 और जल प्रदूषण का भी एक केस है, जिसका कारण उन्होंने जन आंदोलन बताए हैं।
- विशाल पटेल के पास चल संपत्ति 9.17 करोड़ रुपए और पत्नी के पास 2.22 करोड़ रुपए है।
- उनके पास अचल संपत्ति 128.76 करोड़ और पत्नी के पास 1.59 करोड़ की अचल संपत्ति है।
- इस तरह विशाल के पास कुल 138 करोड़ और पत्नी के पास 3.80 करोड़ की संपत्ति है। पेल दंपत्ति के पास कुल करीब 142 करोड़ की संपत्ति है।
- आय का जरिया कृषि, व्यापार और विधायक के तौर पर प्राप्त वेतन है।
- सालाना आय 15.85 लाख रुपए है। जो साल 2018 में 6.82 लाख रुपए प्रति साल थी। पत्नी की सालाना आय नहीं है।
- वाहन नहीं है। कुल चल संपत्ति 1.39 करोड़ रुपए है और पत्नी की चल संपत्ति 31.32 लाख रुपए है।
- मनोज पटेल के पास अचल संपत्ति 23.17 करोड़ की है और पत्नी के पास अचल संपत्ति नहीं है।
- मनोज पटेल की कुल संपत्ति 24.60 करोड़ रुपए है और पत्नी की 31.32 लाख रुपए है।
- उन पर कुल देयताएं 9.74 करोड़ रुपए है।
- साल 2018 के नामांकन के समय मनोज पटेल की चल संपत्ति 82 लाख रुपए और अचल संपत्ति 13.45 करोड़ रुपए थी। इस तरह उनकी संपत्ति 14.27 करोड़ थी जो अब 24.60 करोड़ रुपए है।
- पत्नी की 12 लाख रुपए चल संपत्ति थी, अचल संपत्ति नहीं थी।
- महेंद्र हार्डिया की संपत्ति, आपातकाल में जेल गए, मीसाबंदी पेंशन मिलती है
- चल संपत्ति 1.51 करोड़ रुपए हो गई है जो पहले 99.55 लाख रुपए थी, वहीं अचल संपत्ति 34.70 लाख रुपए थी जो अब 69.80 लाख रुपए हो गई है। सलाना कमाई 6.19 लाख रुपए से घटकर 6.03 लाख रुपए प्रति साल हो गई है।
- पत्नी की चल संपत्ति 1.96 करोड़ रुपए थी जो अब 2.94 करोड़ रुपए हो गई। अचल संपत्ति 2.26 करोड़ रुपए थी जो अब 2.62 करोड़ रुपए हो गई है।
- हार्डिया की कुल संपत्ति 1.85 करोड़ रुपए और उनकी पत्नी की संपत्ति 5.50 करोड़ रुपए है।
- सांवेर से कांग्रेस प्रत्याशी रीना सैतिया की सालाना आय 17.96 लाख रुपए है और उनके पति की सालाना आया 16.75 लाख रुपए है।
- रीना के पास कुल चल संपत्ति 79.45 लाख रुपए है। वहीं पति के पास 40 लाख की चल संपत्ति है।
- रीना के पास अचल संपत्ति 98.50 लाख रुपए है और पति के पास नहीं है। दोनों वेतनभोगी है और निजी संस्था से वेतन लेते हैं। रीना की कुल संपत्ति 1.78 करोड़ रुपए है।
- इंदौर विधानसभा-3 से बीजेपी प्रत्याशी गोलू शुक्ला की सलाना आय 12 लाख प्रति साल है और पत्नी की 51 लाख रुपए प्रति साल है।
- गोलू के पास क्रेन, कार जैसे 10 वाहन हैं, रिवॉल्वर भी है। उनके पास 2.13 करोड़ की चल संपत्ति है और पत्नी के पास 2.30 करोड़ की चल संपत्ति है।
- गोलू के पास अचल संपत्ति 41.80 करोड़ रुपए है और पत्नी के पास 15.30 करोड की चल संपत्ति है। गोलू के पास कुल संपत्ति 44 करोड़ रुपए की है, पत्नी के पास 17.40 करोड़ की संपत्ति है। इस तरह शुक्ला दंपती के पास कुल 61 करोड़ की संपति है। पत्नी को आय पेट्रोल पंप से होती है और गोलू को व्यापार से होती है।
3 दिनों के लिए मध्यप्रदेश आ रहे अमित शाह, जबलपुर में लेंगे पदाधिकारियों की बैठक, जुन्नारदेव भी जाएंगे
बीजेपी की मालिनी गौड़ की संपत्ति 4.87 करोड़ रुपए
- सालाना आय 9.84 लाख रुपए प्रति साल है। उनके पास 55.75 लाख की कीमत का 112 तोला सोना है। कुल चल संपत्ति 1.17 करोड़ रुपए है।
- उनके पास अचल संपत्ति की कीमत 3.70 करोड़ रुपए है। इस तरह कुल संपत्ति 4.87 करोड़ रुपए है। उन पर 62 लाख रुपए के विविध लोन भी है।
- साल 2018 के दौरान गौड़ की चल संपत्ति 1.06 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति 3.26 करोड़ रुपए थी। कुल संपत्ति 4.32 करोड़ रुपए थी जो अब 4.87 करोड़ रुपए है।
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
By Sandeep Kumar
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
By Ramanand Tiwari
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
By Sandeep Kumar
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar