भोपाल कलेक्टर गाइडलाइन पर सरकार ने लगाई मुहर, इन जगहों पर जमीन सबसे महंगी
Rohit Sahu | Mar 30, 2025, 11:46 IST
bhopal proparty
भोपाल में प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइन लागू हो गई है, जिसमें औसतन 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। जिन इलाकों में प्रॉपर्टी कारोबार ज्यादा है, वहीं दाम बढ़ाए गए हैं।
राजधानी भोपाल में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कलेक्टर गाइडलाइन पर राज्य सरकार ने मुहर लगा दी है। शनिवार (29 मार्च) को सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है। अब इस संबंध में एक अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी कर इसे लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही भोपाल में प्रॉपर्टी की दरों में औसतन 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। पहले जिला मूल्यांकन समिति ने 18 फीसदी की औसत वृद्धि का प्रस्ताव दिया था, लेकिन विरोध के बाद यह 14 फीसदी कर दिया गया था। अब 11 प्रतिशत पर मुहर लगी है।
![collector bhopal]()
सांसद आलोक शर्मा और विधायक भगवानदास सबनानी के हस्तक्षेप के बाद, भोपाल में प्रॉपर्टी की दरों में औसतन 11% की वृद्धि पर सहमति बनी है। इस फैसले से पहले, 55 आपत्तियों में से 11 को स्वीकार किया गया और ग्रामीण क्षेत्रों की 115 लोकेशनों में 50% तक दाम घटा दिए गए हैं। उदाहरण के तौर पर रातीबड़-नीलबड़ में प्रॉपर्टी की दरें 600 रुपए प्रति वर्गफीट से 150% बढ़ाकर 1500 रुपए करने का प्रस्ताव था, लेकिन अब यह दर 66% बढ़ाकर 1000 रुपए प्रति वर्गफीट कर दी गई है।
शहरी क्षेत्र
1. करोंद कलां मैन रोड - 1400 रुपए प्रति वर्ग फीट से बढ़ाकर 4000 रुपए
2. सिंगारचोली रोड - 1500 रुपए वर्गफीट से बढ़ाकर 3500 रुपए वर्गफीट
3. छोला रोड- 1500 रुपए वर्गफीट से बढ़ाकर 3000 रुपए वर्गफीट
4. बावड़िय़ा - 2500 रुपए वर्गफीट से बढ़ाकर 3000 रुपए वर्गफीट
5. मिसरोद में बावड़िया कला मुय मार्ग - 2500 रुपए वर्गफीट से बढ़ाकर 3000 रुपए वर्गफीट
ग्रामीण क्षेत्र
1. दुबड़ी, अगरिया, सेमरीखुर्द, प्रेमपुरा, समर्धा पिपलिया छापरबंद - 100 रुपए वर्गफीट से बढ़ाकर 230 रुपए वर्गफीट
2. नर्मदापुरम रोड के ग्राम बगली - 500 रुपए वर्गफीट से बढ़ाकर 1200 रुपए वर्गफीट
3. भदभदा रोड के सेवनियां गोंड - 550 रुपए वर्गफीट से बढ़ाकर 1000 रुपए वर्गफीट
4. कटारा हिल्स के ग्राम रापडिय़ा, सिद्धि विनायक नीलबड़, झागरिया खुर्द, बर्रई - ढाई गुना तक दर वृद्धि
5. गोविंदपुरा औद्योगिक वार्ड 65 - 1200 रुपए वर्गफीट से बढ़ाकर 1500 रुपए वर्गफीट
यह भी पढ़ें: इंदौर में 3226 लोकेशन पर 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी की गाइडलाइन महंगी, जिला कमेटी का फैसला
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद से नई जमीन की कीमतें तय की गई हैं। एआई को संपदा सॉफ्टवेयर से जोड़ा गया, जिससे उन क्षेत्रों के आंकड़े प्राप्त किए गए जहां जमीन की रजिस्ट्रियां हुईं। इन आंकड़ों के आधार पर नई दरें तय की गईं।
यह भी पढ़ें: भोपाल में 1 अप्रैल से महंगी होगी प्रॉपर्टी, 1283 लोकेशन पर 18% बढ़ेंगे जमीनों के दाम, क्रेडाई का विरोध
thesootr links
1312 लोकेशन पर दाम बढ़ाए गए
शहरी इलाकों में बावड़िया और ग्रामीण इलाकों में रातीबड़-नीलबड़ जैसे 167 स्थानों पर 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई है। जहां प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त अधिक होती है। भोपाल जिले की 3883 में से 1312 लोकेशन पर दाम बढ़ाए गए हैं, जबकि 1601 लोकेशन पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।
collector bhopal
सांसद की आपत्ति पर 11% पर सहमत
कहां कहां कितने प्रतिशत बढ़े दाम
1. करोंद कलां मैन रोड - 1400 रुपए प्रति वर्ग फीट से बढ़ाकर 4000 रुपए
2. सिंगारचोली रोड - 1500 रुपए वर्गफीट से बढ़ाकर 3500 रुपए वर्गफीट
3. छोला रोड- 1500 रुपए वर्गफीट से बढ़ाकर 3000 रुपए वर्गफीट
4. बावड़िय़ा - 2500 रुपए वर्गफीट से बढ़ाकर 3000 रुपए वर्गफीट
5. मिसरोद में बावड़िया कला मुय मार्ग - 2500 रुपए वर्गफीट से बढ़ाकर 3000 रुपए वर्गफीट
ग्रामीण क्षेत्र
1. दुबड़ी, अगरिया, सेमरीखुर्द, प्रेमपुरा, समर्धा पिपलिया छापरबंद - 100 रुपए वर्गफीट से बढ़ाकर 230 रुपए वर्गफीट
2. नर्मदापुरम रोड के ग्राम बगली - 500 रुपए वर्गफीट से बढ़ाकर 1200 रुपए वर्गफीट
3. भदभदा रोड के सेवनियां गोंड - 550 रुपए वर्गफीट से बढ़ाकर 1000 रुपए वर्गफीट
4. कटारा हिल्स के ग्राम रापडिय़ा, सिद्धि विनायक नीलबड़, झागरिया खुर्द, बर्रई - ढाई गुना तक दर वृद्धि
5. गोविंदपुरा औद्योगिक वार्ड 65 - 1200 रुपए वर्गफीट से बढ़ाकर 1500 रुपए वर्गफीट
यह भी पढ़ें: इंदौर में 3226 लोकेशन पर 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी की गाइडलाइन महंगी, जिला कमेटी का फैसला
जमीन की कीमतें तय करने के लिए AI की मदद
यह भी पढ़ें: भोपाल में 1 अप्रैल से महंगी होगी प्रॉपर्टी, 1283 लोकेशन पर 18% बढ़ेंगे जमीनों के दाम, क्रेडाई का विरोध
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA