इंदौर में 3226 लोकेशन पर 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी की गाइडलाइन महंगी, जिला कमेटी का फैसला

Sanjay Gupta | Mar 15, 2025, 18:31 IST
Share
indore new property guideline 2025 price hike
कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक।

इंदौर में एक अप्रैल 2025 से नई कलेक्टर गाइडलाइन लागू होने जा रही है, जिससे 3226 लोकेशनों पर प्रॉपर्टी की कीमतों में भारी वृद्धि होगी। शनिवार को कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इंदौर जिले में एक अप्रैल से प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइन वित्तीय साल 2025-26 के लिए लागू होने जा रही है। इसके लिए शनिवार को कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक हुई। बैठक में विधायक महेंद्र हार्डिया, वरिष्ठ जिला पंजीयक डॉ. अमरेश नायडू और दीपक शर्मा के साथ अन्य जिला पंजीयक, उप पंजीयक और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए 3226 लोकेशनों के लिए वृद्धि प्रस्तावित की गई है। यह प्रस्ताव अनुमोदन के लिए राज्य शासन को भेजा जाएगा। कुल 1811 लोकेशन पर 21 से 50 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। यानी प्रॉपर्टी के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी की गई है।

जिले में 3226 लोकेशन में वृद्धि प्रस्तावित

इंदौर जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 कलेक्टर गाइडलाइन की कुल 4680 लोकेशन में से 3226 लोकेशनों में वृद्धि प्रस्तावित की गई है। शेष लोकेशन में कोई वृद्धि प्रस्तावित नहीं की गई है।

  • 202 लोकेशन पर 10 फीसदी की बढ़ोतरी
  • 275 लोकेशन में 11 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी
  • 907 लोकेशन में 21 से 30 फीसदी बढोतरी प्रस्ताव
  • 904 लोकेश में 31 से 50 फीसदी बढ़ोतरी प्रस्ताव (यानी 1811 लोकेशन पर 21 से 50 फीसदी की बढ़ोतरी)
  • 636 लोकेशन पर 51 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी
  • 303 लोकेशन पर इससे ज्यादा की बढ़ोतरी प्रस्ताव
  • 1112 लोकेशन को मर्ज कर नई लोकेशन बनाई

इंदौर की 1112 लोकेशनों को किया मर्ज

वित्तीय वर्ष 2025-26 कलेक्टर गाइडलाइन में इंदौर जिले की लगभग 1112 लोकेशनों को आपस में मर्ज कर लगभग 407 नवीन लोकेशन बनाई गई है। जिससे संपदा 2.0 में पॉलीगोन की मैपिंग आसान हुई जिससे उन संबंधित लोकेशन पर दस्तावेज का पंजीयन सरलता से होगा।

पंजीयन उप जिले यथा इंदौर, महू, सांवेर, देपालपुर में 240 नवीन कॉलोनियों/ लोकेशन का नाम आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 की गाइडलाइन में राजस्व संग्रहण को दृष्टिगत रखते हुए जोड़ा जाना प्रस्तावित किया गया है। उक्त नवीन कॉलोनियों/ क्षेत्रों एवं आसपास/ समीप स्थित कॉलोनियों/क्षेत्रों एवं पंजीबद्ध किए जा रहे, दस्तावेजों में संगणित दरों के समकक्ष प्रस्तावित की गई हैं। जिले में इस तरह 240 नवीन कालोनियों/लोकेशन में वृद्धि प्रस्तावित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर के कलेक्टर बंगले पर भी जमकर हुई होली, बॉलीवुड गानों पर निगम कमिश्नर भी थिरके

इस आधार पर बढ़ाई गाइडलाइन

बैठक में बताया गया कि इंदौर जिले में गाइडलाइन वर्ष 2025-26 में कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा ऐसे आंकड़े उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें प्रचलित गाइडलाइन से ज्यादा मूल्य पर दस्तावेज पंजीबद्ध हो रहे हैं। उक्त आंकड़ों का अध्ययन कर संबंधित लोकेशनों के लिए आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में वृद्धि के लिए प्रस्ताव प्रस्तावित किए गए हैं।

गाइडलाइन पर 20 मार्च तक दे सकते हैं सुझाव

जिले में एक अप्रैल से नई प्रस्तावित गाइडलाइन दरों को लकेर आमजन से सुझाव बुलाए गए हैं। आमजन अपने सुझाव वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय, जिला पंजीयक कार्यालय और उप पंजीयक कार्यालयों में दे सकते हैं। यह सुझाव 16 मार्च से 20 मार्च 2025 के दोपहर 3 बजे दिए जा सकते हैं। साथ ही सुझाव ई-मेल आईडी drindore2@gmail.com और व्हाट्सअप नंबर 9893320632 पर भी दिए जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर के 9 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों पर लगी हर काम में देरी पर 250 रुपए की पेनाल्टी

तहसीलदार, RI, पटवारियों की तिकड़ी से मुक्ति दिलाएगी कलेक्टर की यह पहल

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ इंदौर में एक अप्रैल 2025 से नई कलेक्टर गाइडलाइन लागू होगी, जिससे 3226 लोकेशनों पर प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ेंगी।
✅ 1811 लोकेशनों पर 21 से 50% और 636 लोकेशनों पर 51% से अधिक की वृद्धि प्रस्तावित की गई है।
✅ 1112 लोकेशनों को मर्ज कर 407 नई लोकेशन बनाई गई हैं, जिससे संपदा 2.0 में पॉलीगोन मैपिंग आसान होगी।
✅ महू, सांवेर, देपालपुर समेत इंदौर जिले में 240 नई कॉलोनियों को गाइडलाइन में जोड़ा गया है।
✅ गाइडलाइन बढ़ाने का आधार पिछले साल की रजिस्ट्री दरों का विश्लेषण और राजस्व संग्रहण बढ़ाना है।

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • कलेक्टर आशीष सिंह
  • मध्य प्रदेश
  • महेंद्र हार्डिया
  • इंदौर में प्रॉपर्टी रेट
  • इंदौर प्रॉपर्टी गाइडलाइन 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग