इंदौर में फिल्म उदयपुर फाइल्स के खिलाफ मुस्लिम समाज का विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Vishwanath Singh | Jul 11, 2025, 11:37 IST
Sourabh925
इस ज्ञापन को अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन जामा मस्जिद, शहर इंदौर की ओर से प्रस्तुत किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने फिल्म के ट्रेलर में इस्लाम, पैगम्बर और धार्मिक नेताओं के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर गहरी आपत्ति जताई
आगामी फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को इंदौर शहरकाजी डॉ. इशरत अली के नेतृत्व में मुस्लिम समाज का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और फिल्म के ट्रेलर में दिखाई गई आपत्तिजनक सामग्री के विरोध में कलेक्टर आशीष सिंह को ज्ञापन सौंपा।
इस ज्ञापन को अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन जामा मस्जिद, शहर इंदौर की ओर से प्रस्तुत किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने फिल्म के ट्रेलर में इस्लाम, पैगम्बर और धार्मिक नेताओं के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर गहरी आपत्ति जताई। इसे करोड़ों मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। ज्ञापन सौंपने के लिए मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि अपनी बात रखने कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी मांगें संविधान और धार्मिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए हैं।
खबर यह भी...ये सरकारी ठेकेदार-इंजीनियर : 7 साल से बन रहे 83 करोड़ के इंदौर जिला अस्पताल में STP का प्रस्ताव ही नहीं
ज्ञापन में कहा गया कि फिल्म के ट्रेलर में पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं, जो न केवल आस्था पर हमला है, बल्कि समाज में नफरत और वैमनस्य फैलाने का प्रयास भी है। प्रतिनिधिमंडल ने इसे भारत की धर्मनिरपेक्षता और धार्मिक सहिष्णुता की भावना के विरुद्ध बताते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
मुफ्ती-ए-आजम मालवा मौलाना नूरुल हक नूरी ने कहा कि फिल्म में जानबूझकर आपत्तिजनक शब्दों और संवादों का उपयोग किया गया है, जिससे देश के शांतिपूर्ण माहौल पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की।
इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा, “शहरकाजी और अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन संस्था की ओर से जो ज्ञापन दिया गया है, उसमें कुछ आपत्तिजनक चीजों की बात कही गई है। इस ज्ञापन को संबंधित उच्च स्तर पर भेजा जाएगा, और जरूरी कार्रवाई की जाएगी।”
यह दिया ज्ञापन
खबर यह भी...ये सरकारी ठेकेदार-इंजीनियर : 7 साल से बन रहे 83 करोड़ के इंदौर जिला अस्पताल में STP का प्रस्ताव ही नहीं
ट्रेलर पर आपत्ति, धार्मिक भावनाओं के अपमान का आरोप
दोषियों पर कार्रवाई की मांग
कलेक्टर ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava