Jyotiraditya Scindia के खिलाफ सोाशल साइट्स पर भड़काऊ पोस्ट, केस दर्ज
BP shrivastava | Feb 27, 2024, 22:08 IST
सोशल साइट्स पर एक युवक ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट की।
लोकसभा चुनाव से पहले सोशल साइट्स पर एक भड़काऊ पोस्ट डालकर एक युवक ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और पिछोर विधायक प्रीतम लोधी को पिछोर आने पर जूतों की माला से स्वागत करने की बात लिख दी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।
BHOPAL. लोकसभा चुनाव से पहले पिछोर विधानसभा क्षेत्र में एक वार फिर सोशल साइट्स पर भड़काऊ पोस्ट आना शुरू है। सोशल साइट्स पर एक भड़काऊ पोस्ट डालकर एक युवक ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और पिछोर विधायक प्रीतम लोधी को पिछोर आने पर जूतों की माला से स्वागत करने की बात लिख दी। विधायक समर्थक की शिकायत पर बामौरकलां थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
निबाड़ी जिले के ओरछा आजादपुरा के रहने वाले सुनील नाम के युवक ने अपनी सोशल आईडी से एक पोस्ट में लिखा है 'प्रीतम लोधी, सिंधिया एक साथ पिछोर आकर बताओ अगर जूतों से स्वागत ना किया तो हम भी इंकलाब बोलना छोड़ देंगे।'
ओरछा के युवक द्वारा डाली गई पोस्ट पिछोर विधायक प्रीतम लोधी समर्थकों तक पहुंच गई थी। भड़काऊ पोस्ट की शिकायत चमरऊआ गांव के रहने वाले बीजेपी नेता हरीभान सिंह ने बामौरकलां थाने में पहुंचकर दर्ज कराई थी। पुलिस ने आज यानी मंगलवार को भड़काऊ पोस्ट डालने वाले सुनील नाम के युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 505 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पिछोर ( शिवपुरी ) में इंकलाबी नाम एक ग्रुप सक्रीय था। इसी ग्रुप के कुछ सदस्यों ने पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के सामने किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा किया था। पुलिस ने इंकलाबी ग्रुप के दो सदस्यों को पकड़कर जेल भेज दिया था। इसी बात से इंकलाबी ग्रुप का सदस्य सुनील के द्वारा यह भड़काऊ पोस्ट डाल दी गई थी।

बामौरकलां थाने में केस दर्ज

भड़काऊ पोस्ट डालने की क्या वजह ?
जानकारी के मुताबिक पिछोर ( शिवपुरी ) में इंकलाबी नाम एक ग्रुप सक्रीय था। इसी ग्रुप के कुछ सदस्यों ने पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के सामने किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा किया था। पुलिस ने इंकलाबी ग्रुप के दो सदस्यों को पकड़कर जेल भेज दिया था। इसी बात से इंकलाबी ग्रुप का सदस्य सुनील के द्वारा यह भड़काऊ पोस्ट डाल दी गई थी।
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA