राज्य सेवा परीक्षा 2022 में बड़ी राहत, सर्दी देखते हुए पीएससी परीक्षा में मोजे-गर्म कपड़े पहन सकेंगे, 'द सूत्र' ने उठाया था मुद्दा
Jitendra Shrivastava | Jan 04, 2024, 24:00 IST
राज्य सेवा परीक्षा 2022 में बड़ी राहत, सर्दी देखते हुए पीएससी परीक्षा में मोजे-गर्म कपड़े पहन सकेंगे, 'द सूत्र' ने उठाया था मुद्दा
मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2022 के उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है।
संजय गुप्ता, INDORE. मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2022 के उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। सर्दियों को देखते हुए आयोग ने मोजे और गर्म कपड़े पहनकर परीक्षा देने की मंजूरी दे दी है। खासकर यह मांग ग्वालियर सेंटर के उम्मीदवारों की ओर से उठी थी। उनकी यह आवाज द सूत्र ने न्यूज के जरिए उठाई और इस पर आयोग के चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार किया गया। इसके बाद मंजूरी के आदेश दे दिए गए।
यह लिखा है आयोग के आदेश में
आयोग ने जारी सूचना में लिखा है कि मेंस 8 जनवरी से 13 जनवरी तक हो रही है। पहला सत्र सुबह दस से दोपहर 1 बजे तक प्रदेश के दस केंद्रों पर हो रही है। पीएससी के ओएसडी ड़ॉ.रविंद्र पंचभाई ने बताया कि शीतकाल को देखते हुए उम्मीदवारों को जूते-मौजे और गर्म कपड़े आदि पहनकर परीक्षा देने की मंजूरी दी जाती है। बशर्ते इस प्रकार की प्रत्येक वस्तु की सघन जांच के बाद ही उम्मीदवार परीक्षा कक्ष में प्रवेश कर सकेगा। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वह प्रवेश पत्र में उपरोक्त के अतिरिक्त शेष अंकित वर्जित वस्तुओं संबंधी निर्देश को परीक्षा के पूर्व पढ़कर समझ लें व यथावत पालन सुनिश्चित करें।
संभागीय पर्यवेक्षकों की हुई नियुक्ति
इसके साथ ही आयोग ने परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए दस संभागीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। परीक्षा के समय किसी भी समस्या के निराकरण के लिए संभागीय पर्यवेक्षकों से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही आयोग के सतर्कता अधिकारी डीएसपी प्रिय सिंह (8305973940) पर संपर्क किया जा सकता है।
यह है नियुक्त पर्यवेक्षक
अगले दस दिनों की मौसम की जानकारी देखें तो ग्वालियर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री के करीब ही रहेगा और न्यूनतम 8 डिग्री के पास जाएगा। बीच में बारिश के भी आसार है। वहीं इंदौर जैसे सेंटर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहेगा। इसलिए उम्मीदवार इस तरह की मांग कर रहे हैं।

- इंदौर के लिएः शिवनारायण रूपला (9425147740)
- भोपाल के लिएः एसबी सिंह (9425130030)
- जबलपुर के लिएः एनसी नागराज (9752076098)
- रतलाम के लिएः बीआर नायड़ू (9425602333)
- सागर के लिएः अनिल पारे (9425066100)
- शहडोल के लिएः कृष्णमोहन गौतम ( 9425047345)
- बड़वानी के लिएः महेंद्र सिंह भिलाला (9425093588)
- सतना के लिएः डॉ. बिपिन बिहारी ब्यौहार (7869917345)
- छिंदवाड़ा के लिएः डॉ. अशोक भार्गव (9425427525)
- ग्वालियर के लिएः डॉ.देवेंद्र सिंह मरकाम (8827104693)
अगले दस दिनों की मौसम की जानकारी देखें तो ग्वालियर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री के करीब ही रहेगा और न्यूनतम 8 डिग्री के पास जाएगा। बीच में बारिश के भी आसार है। वहीं इंदौर जैसे सेंटर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहेगा। इसलिए उम्मीदवार इस तरह की मांग कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman