केतन मर्डर केस पर भड़कीं राजा रघुवंशी की मां, कहा- सोनम की दूसरी परछाई सिया गोयल!

Aman Vaishnav | Jun 26, 2026, 12:45 IST
Share
केतन अग्रवाल मर्डर केस
केतन अग्रवाल मर्डर केस

पुणे के लोहगढ़ किले में आरोपी सिया गोयल ने अपने मंगेतर की हत्या कर दी। ठीक ऐसी ही घटना पिछले साल 2025 मेघालय में हुई थी। जहां सोनम रघुवंशी ने इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हनीमून पर हत्या कर दी थी।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • पुणे के लोहगढ़ किले में हुई एक हत्या ने पूरे देश को हिला दिया है।
  • 20 साल की सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को खाई में धकेल दिया।
  • इस घटना ने मेघालय के राजा रघुवंशी मर्डर केस की याद दिला दी है।
  • राजा की मां उमा रघुवंशी ने सिया के चेहरे में अपनी कातिल बहू सोनम की झलक देखी।
  • राजा की मां ने आरोपियों को मिल रही बेल पर भी नाराजगी जताई।
इस समय हर तरफ सिया गोयल का चेहरा चर्चा में है। यही चेहरा देखकर इंदौर में रहने वाली एक मां उमा रघुवंशी की रूह कांप गई है। बता दें कि उमा रघुवंशी राजा रघुवंशी की मां है। इनके इकलौते बेटे राजा रघुवंशी की हत्या पिछले साल हुई थी। यह हत्या उनकी ही बहू सोनम ने कराई थी।

राजा की मां ने साफ कहा है कि सिया के चेहरे के हाव-भाव बिल्कुल सोनम जैसे ही हैं। उन्होंने दोनों मामलों में एक जैसी बेरहमी देखी है। यह बात उन्हें भीतर तक हिला गई है।

6a3b91952a19c-who-is-siya-goyal-241303912-16x9-778512
6a3b91952a19c-who-is-siya-goyal-241303912-16x9-778512

लोहगढ़ किले की घटना

पुणे पुलिस के अनुसार सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने 18 जून को एक प्लान बनाया था। उन्होंने 26 साल के केतन अग्रवाल को ट्रेकिंग के बहाने लोहगढ़ किले बुलाया था। वहां उसे गहरी खाई में धकेल दिया गया। पुलिस ने इसे सोची-समझी साजिश बताया है।

केतन अग्रवाल मौत में बड़ा खुलासा: मंगेतर ने ही दोस्त के साथ मिलकर रची मौत की साजिश

मेघालय हनीमून हत्या केस

बता दें कि ठीक एक साल पहले मई में मेघालय के सोहरा में भी ऐसी ही घटना हुई थी। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी को शादी के 9 दिन बाद हनीमून पर ले जाया गया था।

वहीं राजा कि पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन शूटरों के साथ मिलकर राजा की हत्या करवाई थी। राजा को धारदार हथियार से मारकर खाई में फेंका गया था।

0e8723c2-0b5
0e8723c2-0b5

दो मामलों में समानता

दोनों मामलों में एक बात बिल्कुल एक जैसी है। दोनों ही लड़कियों ने शादी या सगाई के रिश्ते का इस्तेमाल किया। यह रिश्ता उन्होंने हत्या की साजिश के लिए इस्तेमाल किया। दोनों घटनाओं में खाई का इस्तेमाल हुआ। दोनों में प्रेमी का साथ शामिल था।

कानून के ढीले शिकंजे पर सवाल

राजा रघुवंशी मर्डर केस की सुनवाई शिलॉन्ग कोर्ट में चल रही है। मगर मुख्य साजिशकर्ता सोनम रघुवंशी इस समय जमानत पर बाहर है। उमा रघुवंशी ने इस पर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ऐसी आरोपियों को बेल मिलना गलत संदेश देता है। उनका मानना है कि इससे ऐसी घटनाओं को बढ़ावा मिलता है।

56bb077e-0eb
56bb077e-0eb

आरोपियों की मौजूदा स्थिति

पुणे पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद सिया और चेतन अब एक-दूसरे पर दोष मढ़ रहे हैं। पूछताछ में दोनों टूट चुके हैं। वहीं मेघालय मामले में राज कुशवाहा और तीन भाड़े के हत्यारे अभी भी जेल में हैं। इनके नाम आकाश, विशाल और आनंद हैं। पीड़ित परिवारों को अब अदालत के अंतिम फैसले का इंतजार है।

ये खबरें भी पढ़िए...

क्राइम न्यूज: मेघालय डीजीपी ने सोनम रघुवंशी की जमानत को दी चुनौती, कहा- जांच सही हुई

राजा रघुवंशी मर्डर: सोनम की जमानत को चुनौती देगी मेघालय पुलिस

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राजा की मां बोलीं-सोनम का परिवार कर रहा उसकी मदद

Tags:
  • क्राइम न्यूज
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड
  • केतन अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज