31 साल से PWD विभाग में अटके अफसर, ट्रांसफर पॉलिसी के बावजूद मे इंजीनियर, सब इंजीनियर

Rohit Sahu | Jun 12, 2025, 08:54 IST
Share
PWD chair
PWD chair

मध्यप्रदेश सरकार की तबादला नीति में तीन साल से एक जगह जमे अधिकारी-कर्मचारी को हटाना तय है, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग में यह नियम 'कागज' से आगे नहीं बढ़ सका।

मध्य प्रदेश में इस समय ट्रांसफर का सीजन चल रहा है। अधिकतर विभागों में तीन साल से अधिक समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ अफसरों के तबादले किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) इस बीच अपवाद बना हुआ है। PWD में नियमों की अनदेखी खुलेआम हो रही है और एक 3 या 4 साल नहीं बल्कि 10 साल से ज्यादा समय से यहां अफसर जमे हुए हैं।

सब इंजीनियर 31 साल से एक ही जगह जमे

357 सब इंजीनियर 10 से 31 साल तक एक ही जगह PWD के 357 सब इंजीनियर (उपयंत्री) ऐसे हैं जो एक ही जगह 10 से लेकर 31 साल से पदस्थ हैं। इनमें से 9 उपयंत्री ऐसे हैं जो पूरे 31 साल से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। इसके बावजूद इनका तबादला अब तक नहीं किया गया।

मंत्री भी लाचार, सिफारिशें बनीं कवच

विभागीय मंत्री भी इन सब इंजीनियरों का तबादला कराने में असफल रहे हैं। सूत्रों की मानेंतो अधिकतर सब इंजीनियर ने किसी न किसी रसूखदार या जनप्रतिनिधि से सिफारिश लगवा रखी है। यही वजह है कि सालों से अफसर एक ही जगह पर नौकरी कर रहे हैं। कुछ साल पहले प्रयास जरूर हुआ था, लेकिन चार से छह महीने के अंदर ही सभी वापस अपनी पुरानी पोस्टिंग पर लौट आए।

https://www.youtube.com/watch?v=Z61-d2ZsbB8

क्लास-वन अफसरों पर दिखा असर

PWD में क्लास-वन अधिकारियों जैसे सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (SE), एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (EE) और एसडीओ के तबादले जरूर किए गए हैं। पांच साल से अधिक पदस्थ 10 EE में से 9 के ट्रांसफर हो गए, जबकि 3 से 5 साल वाले EE में से सिर्फ एक ही बचे हैं। SE और SDO भी हटाए गए, लेकिन उपयंत्री अभी तक यथावत हैं।

10 से 31 साल के कितने अफसर

10 से 15 साल- 271

16 से 20 साल: 49

21 से 25 साल: 10

26 से 30 साल: 18

31 साल से अधिक: 9

यह भी पढ़ें...आरक्षक हो या SI, एक थाने में ५ साल से ज्यादा नहीं गुजार पाएंगे, MP पुलिस विभाग का आदेश

3 साल में बदलने की नीति

MP सरकार की नीति कहती है कि 3 साल के बाद ट्रांसफर अनिवार्य है। मगर पीडब्ल्यूडी में यह नीति महज फाइलों तक सिमटकर रह गई है। जब क्लास-वन अधिकारी बदले जा सकते हैं, तो सब इंजीनियरों पर यह नियम क्यों नहीं लागू किया जा रहा, यह एक बड़ा सवाल है।

यह भी पढ़ें...MP स्कूल शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर नीति में किया बड़ा बदलाव, कर्मचारियों-अधिकारियों पर होगा असर

5 पॉइंट्स में समझिए पूरी खबर:

  1. PWD में 357 उपयंत्री 10 से 31 साल से एक ही जगह पर पदस्थ।
  2. ट्रांसफर नीति 3 साल की तय, लेकिन इन पर नहीं हो रहा अमल।
  3. मंत्री और विभाग सिफारिशों के आगे बेबस, कार्रवाई नहीं हो पा रही।
  4. क्लास-वन अफसर बदले गए, लेकिन सब इंजीनियरों पर कार्रवाई ठप।
  5. कुछ को हटाया भी गया, लेकिन चंद महीनों में वापस लौट आए।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

PWD Department | MP transfer policy | mp transfer | MP News

Tags:
  • MP News
  • PWD Department
  • ट्रांसफर
  • MP transfer policy
  • PWD
  • सब इंजीनियर
  • mp transfer
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि