अब 10वीं-12वीं की परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे फर्जी स्टूडेंट, एमपी बोर्ड ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या नया सिस्टम
Vikram Jain | Jan 15, 2024, 24:00 IST
अब 10वीं-12वीं की परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे फर्जी स्टूडेंट, एमपी बोर्ड ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या नया सिस्टम
एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को QR codes वाला प्रवेश पत्र मिलेगा।
BHOPAL. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से 5 मार्च के बीच होंगी। 10वीं और 12वीं के छात्र इन दिनों पढ़ाई के प्रति सबसे ज्यादा गंभीर दिख रहे हैं। बोर्ड परीक्षा की डेट पास भी आ चुकीं हैं। कोर्स पूरा करने या रिवीजन के लिए बहुत कम समय बचा है। इस बीच परीक्षा से जुड़ा बड़ी खबर सामने आई है। परीक्षा में फर्जीवाड़ा खत्म करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल नए तरीके का प्रवेश पत्र जारी किया है।
एमपी बोर्ड के प्रवेश पत्र पर लगाए क्यूआर कोड
10वीं और 12वीं के छात्रों को इस बार बोर्ड परीक्षा में नया प्रवेश पत्र मिलेगा जो परीक्षार्थियों की पूरी कुंडली खंगाल लेगा। इसे बोर्ड का सख्त कदम माना जा रहा है। इससे बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा खत्म हो जाएगा। एग्जाम में बैठने वाले स्टूडेंट्स को मिलने वाले प्रवेश पत्र में इस बार क्यूआर कोड लगाए गए हैं। एग्जाम में इस क्यूआर कोड के स्कैन होते ही परीक्षार्थी की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।
स्कैन करते ही सामने होगी पूरी डिटेल
बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक इस बार प्रवेश पत्र में खासा बदलाव किया गया है। इस बार प्रवेश पत्र में क्यूआर कोड लगा होगा। इसके स्कैन होते ही परीक्षार्थी की पूरी जानकारी ही सामने आ जाएगी। क्यूआर कोड स्कैन करते ही परीक्षार्थी का पुराना व नया समस्त रिकार्ड सामने आ जाएगा। परीक्षार्थी के नाम और फोटो के साथ ही अभिभावकों और स्कूल का नाम स्कैन होगा और पंजीयन नंबर भी सामने आ जाएगा। इससे 10 वीं या 12वीं की परीक्षा में वास्तविक परीक्षार्थी ही बैठ सकेगा, उसकी जगह कोई अन्य या फर्जी परीक्षार्थी शामिल नहीं हो सकेगा।
परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे फर्जी स्टूडेंट
यह क्यूआर कोड परीक्षा में बैठने वाले फर्जी छात्रों की पहचान करने में मदद करेगा। इस तरह प्रवेश पत्र में क्यूआर कोड के कारण असली या नकली परीक्षार्थियों की आसानी से पहचान की जा सकेगी। बोर्ड परीक्षाओं में प्रवेश पत्रों में क्यूआर कोड पहली बार लगाए जा रहे हैं। परीक्षार्थी की पूरी जानकारी सामने आने के कारण गड़बड़ी की आशंका खत्म हो जाएगी और इसके साथ ही कोई परीक्षार्थी फर्जीवाड़ा भी नहीं कर सकेगा।

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava